Prime Punjab Times

Latest news
ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ 'ਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਫੂਕਿਆ ਭਗੌੜੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ* ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਸਵਾਈਨ ਫਲੂ ਸੰਬੰਧੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰੀ ਵੁਸੂ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲ੍ਹਾਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ‘ਟੈਲੇਂਟ ਹੰਟ ਫਿਏਸਟਾ-2026’ ਦੌਰਾਨ ਨਵੇਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵਿਖਾਏ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਦੇ ਜੌਹਰ *ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਹਿੱਤਕਾਰੀ ਸਭਾ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਲੱਗ ਰਹੇ ਲੰਬੇ ਕੱਟਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਸਬੰਧੀ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਡਿਵੀਜ਼... *ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਤੋਂ ਭੱਜਣ ਵਾਲੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਫੂਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ ਵੱਧ ਰਹੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर ने जिले में लगाए गए विशेष कैंपों के दौरान मुकेरियां के पोलिंग बूथों की चैकिंग की

डिप्टी कमिश्नर ने जिले में लगाए गए विशेष कैंपों के दौरान मुकेरियां के पोलिंग बूथों की चैकिंग की

मुकेरियां / होशियारपुर(चौधरी) 03 दिसंबर 

कहा, 9 दिसंबर तक वोटर सूचियों में संशोधन संबंधी प्राप्त किए जाएंगे दावे व एतराज

: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर कोमल मित्तल ने आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर पूरे जिले के पोलिंग बूथों पर मतदाता सूचियों के सरसरी संशोधन संबंधी लगाए गए विशेष कैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुकेरियां के पोलिंग बूथ नंबर 120 से 125 का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी के निर्देशों पर समूह एस.डी.एम्ज  व अन्य अधिकारियों की ओर से भी संबंधित बूथों का निरीक्षण किया गया।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से योग्यता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर वोटर सूचियों के संशोधन के प्रोग्राम के अंतर्गत 9 दिसंबर 2023 तक दावे व एतराज प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई हो (जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 या इससे पहले हुआ हो), वे अपना नाम वोटर सूची में शामिल करवाने के लिए फार्म नंबर 6 में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोटर सूची में शामिल नाम पर एतराज करने या वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7, वोटर सूची में किसी किस्म की दुरुस्ती करवाने, पते में दुरुस्ती, डुप्लीकेट वोटर कर्ड के लिए फार्म नंबर 8 संबंधित बूथ लैवल अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा हैल्पलाइन एप या वोटर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आज के कैंप में बी.एल.ओज ने अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बैठकर योग्य व्यक्तियों से दावे व एतराज प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि दावे व एतराजों का निपटारा 26 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा व वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा।