Prime Punjab Times

Latest news
ਬਟਾਲਾ ‘ਚ ਗੂੰਜਿਆ “ਜੈ ਪਰਸ਼ੁਰਾਮ”: ਅਕਸ਼ਯ ਤ੍ਰਿਤੀਆ ‘ਤੇ ਭਗਤੀ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਮੇਲਾ ਬਟਾਲਾ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵੱਡੇ ਫੇਰਬਦਲ: ਨਿਡਰ ਅਫਸਰ ਸੁਖਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਸਿਟੀ ਡੀਐਸਪੀ ਦਾ ਚਾਰਜ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਅੰਨੇ ਕਤਲ ਕੇਸ ਦੀ ਗੁੱਥੀ ਸੁਲਝਾਈ, 4 ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਵਿਧਾਇਕ ਰਾਜਾ ਗਿੱਲ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸ.ਸੀ.ਸੈਕੰ.ਸਕੂਲ 'ਚ ਨਵੇਂ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਆਰੰਭਤਾ ਮੌਕੇ ਕਮਰੇ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਵਿੱਦਿਅਕ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗਿਕ ਦੌਰੇ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਸਬੰਧਾਂ ਵਾਲੇ ਨਸ਼ਾ ਅਤੇ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ਮਾਡਿਊਲ ਦੇ ਚਾਰ ਕਾਰਕੁੰਨ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ; 9.9 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ, ਦੋ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ... ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੁਰਾਮ ਜਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਭਗਤੀ ਦਾ ਮਹਾਂਉਤਸਵ — ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਭਾਤ ਫੇਰੀ ਨਾਲ ਗੂੰਜਿਆ ਸ਼ਹਿਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਨੂਰਪੁਰ ਜੱਟਾਂ ਕੇਸ 'ਚ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਡਾ.ਅੰਬੇਡਕਰ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਕਾ... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਵਿਖੇ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *ਲੈਕਚਰਾਰ ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉੱਪਲ ਨੂੰ ਸਦਮਾ,ਮਾਤਾ ਦਾ ਹੋਇਆ ਦੇ+ਹਾਂ+ਤ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing कैबिनेट मंत्री जिंपा ने फूड सेफ्टी टैस्टिंग वैन ऑन व्हीलज को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने फूड सेफ्टी टैस्टिंग वैन ऑन व्हीलज को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

होशियारपुर (ब्यूरो) 

–  टैस्टिंग वैन चार दिन जिले के अलग-अलग स्थानों से सैंपल लेकर मौके पर देगी जांच रिपोर्ट

टैस्टिंग वैन का उद्देश्य लोगों में मिलावटखोरी के प्रति जागरुकता फैलाना

12 मई : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश के लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है, इस लिए पूरे प्रदेश में मिलावटखोरी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। वे आज होशियारपुर में पहुंची फूड सेफ्टी टैस्टिंग वैन ऑन व्हीलज को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पंजाब की ओर से फूड टैस्टिंग के उद्देश्य से चलाई गई इस वैन में मौके पर ही सैंपल लेकर उसकी जांच रिपोर्ट दे दी जाती है। यह वैन रोटेशन के हिसाब से चार दिन के लिए होशियारपुर जिले को मिली है और आने वाले दिनों में यह वैन लगातार चैकिंग के लिए जिले में आती रहेगी। उन्होंने कहा कि इन वैन के अंदर लैबोरेट्री बनी है जिसमें जूस, तेल, मिल्क प्रोडक्ट, मसालों आदि के सैंपल मात्र 50 रुपए प्रति सैंपल के हिसाब से चैक कर दुकानदार को रिपोर्ट मौके पर ही सौंंप दी जाती है। उन्होंने कहा कि वैन का उद्देश्य जागरुकता फैलाना है, ताकि मिलावटखोरी पर नकेल कसी जा सके।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले में मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों को खाने पीने वाले साफ सुथरे व शुद्ध पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाना समय की मुख्य मांग है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी जागरुक होने की जरुरत है। उन्होंने जिले के अंदर खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री करने व इन पदार्थों को तैयार करने वालों को अपील करते हुए कहा कि वे जन हित के मद्देनजर शुद्ध, मानक व क्वालिटी पदार्थों की बिक्री को यकीनी बनाएं व किसी भी तरह के बासी या मिलावटी पदार्थ की बिक्री न करें।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह ने कहा कि दुकानदार के अलावा उपभोक्ता भी मात्र 50 रुपए प्रति आइटम के हिसाब से इस फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच करवा सकते हैं, जिसका नतीजा मौके पर ही वैन में लगे अत्याधुनिक मशीनों की ओर से दे दिया जाता है।
इस मौके पर दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा बॉबी, सतवंत सिंह सियाण, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

error: copy content is like crime its probhihated