गढ़दीवाला : प्राइम पंजाब टाइमज: (योगेश गुप्ता)- आज मानवता वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से वाटर कूलर थाना बाजार गढ़दीवाला चौराहे में लगाया गया । इस मौके पर मानवता वेलफेयर सोसाइटी रजि गढ़दीवाला के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि 1986 बैच के ओल्ड स्टूडेंट्स व एनआरआई भाइयों के सहयोग से चलाई जा रही यह सोसाइटी पिछले समय से लोक भलाई कार्य कर रही है । जिसको सोसाइटी सदस्यों के सहयोग से आगे भी जारी ही रखा जाएगा । उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को थाना के समीप पीने के ठंडे पानी की बहुत दिक्कत आती थी । जिसको देखते हुए आज मानवता वेलफेयर सोसाइटी गढ़दीवाला की तरफ से ठंडे जल का वाटर कूलर लगाया गया । इस मौके पर दिनेश कुमरा राजेश कौशल, रोहित तलवाड़ बावा,शम्मी सेठ,अनिल गुप्ता बबलू,विशाल सेठ,अज्जू तलवाड़,रविन्द्र चोपड़ा,सोनू रेहान,गौरव चोपड़ा, सुकेश बत्रा आदि दुकानदार व सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे ।
गढ़दीवाला..पुलिस थाना चौराहे में ठंडे जल के लिए वाटर कूलर लगवाया
- Post published:March 3, 2023
You Might Also Like
ਕਮਲੇਸ਼ ਕੁਮਾਰੀ ਪਿੰਡ ਕੋਟਲੀ ਦੀ ਬਣੀ ਸਰਪੰਚ
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ‘ਖੋਜ ਵਿੱਚ ਡਾਟਾ ਇਕੱਠਾ ਕਰਨ ਦੇ ਤਰੀਕੇ ‘ ਦੇ ਵਿਸ਼ੇ ਉੱਪਰ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ
ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਤੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ ਪੁਲਿਸ ਅੜਿੱਕੇ
ਪੋਲੀਟੀਕਲ ਸਾਇੰਸ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ ਦੁਆਰਾ ” Young Leader Society” ਬਣਾਈ ਗਈ







