सुजानपुर (अविनाश शर्म )
25 फरवरी : स्थानीय सिविल अस्प्ताल में क्षेत्र की सुप्रिसिध् समाज सेवी संस्था पठानकोट विकास मंच की ओर से चेयरमैन नरेंद्र काला और परधान दिनेश मोदगिल् की अगवाई में चलाई जा रही सस्ती रसोई ज़रूरत मंद मरीजों और अन्य के लिए एक वरदान बनी हुई है जहाँ प्रति दिन केवल 10 रुपये में भर पेट ताज़ा और पौष्टिक खाना परोसा जाता है.. आज सस्ती रसोई में साहित्य सभा पठानकोट के अध्यक्ष और प्रसिध समाज सेवक बी आर गुप्ता ने अपने परिवारिक सदस्यों के साथ भाग लिया और आर्थिक योगदान देने के अतिरिक्त अपने हाथों से मरीज़ों को खाना वितरित किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की… उन्होंने ने कहा कि वो हर वर्ष की भाँति आज भी अपनी दिवंगत पत्नी श्रीमती मनोरमा गुप्ता की 23 वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में मरीजों की सेवा की है जिस से उन्हें हार्दिक संतुष्टि प्राप्त होती है.. उन्होंने मंच की ओर से किये जा समाज सेवा के कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सभी लोगों से सस्ती रसोई में अपना योगदान देने की अपील की… इस अवसर पर मंच के उप चेयरमैन आदेश स्याल ने अन्य सदस्यों के साथ श्री गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि वो समय समय पर अपना मूल्यवान सहयोग देकर उनको उत्साहित करते रहते हैं. इस अवसर पर परिवार के एस एल गुप्ता,, दिनेश गुप्ता,, रुद्दर् दत्त महाजन,, जसबीर जस्सी, देश बंधु, विजय डोगरा और मंच के पी आर ओ वरिंदर् सागर, प्रो राजिंदर शर्मा, सुभाष महाजन, पवन पठानिया, राजिंदर कोहली, राम लुभाया, उत्तम चंद आदि उपस्थित थे…








