Prime Punjab Times

Latest news
ਐਚ.ਪੀ.ਵੀ. ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿੰਮ ’ਚ 90 ਦਿਨ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ, ਮਾਪੇ ਬੇਟੀਆਂ ਦਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਜ਼ਰੂਰ ਕਰਵਾਉਣ : ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ *DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਮਾਪੇ ਅਧਿਆਪਕ ਮਿਲਣੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ* ਸ਼ਹੀਦ ਏਐਸਆਈ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਸੂਹਾ ਦੇ 15 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚੋਂ 13 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ 2 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਰਹੇ ਜੇਤੂ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਿਯੋਜਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ 13 ਜੂਨ ਨੂੰ, ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਤੋਂ ਲਏ ਜਾਣਗੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ *ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰ ਕੀਤਾ ਵੱਡੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਦਾ ਐਲਾਨ* ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਨੈਤਿਕ ਸਿੱਖਿਆ ਇਮਤਿਹਾਨ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਦੇ 11 ਵਾਰਡਾਂ ’ਚੋਂ 7 ’ਚ ਆਪ, 3 ’ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਤੇ 01 ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਜੇਤੂ..   ਛੇ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲਾਂ ਦੀਆਂ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing भारत जोड़ो यात्रा दौरान राहुल गांधी ने फिरोजपुर मोड़ से लखनपुर तक करीब 7 किमी. पैदल मार्च कर लोगों को भारत जोड़ो का दिया संदेश

भारत जोड़ो यात्रा दौरान राहुल गांधी ने फिरोजपुर मोड़ से लखनपुर तक करीब 7 किमी. पैदल मार्च कर लोगों को भारत जोड़ो का दिया संदेश

पठानकोट सुजानपुर (ब्यूरो रिपोर्ट)

रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद – जोगिंदर पाल पूर्व विधायक हल्का भोआ

20,जनवरी : भारत के सभी संस्थानों पर आर.एस.एस और भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह से कब्जा है।यह विचार राष्ट्रीय नेता व पूर्व सांसद राहुल गांधी ने पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर पड़ते फिरोजपुर मोड़ से लखनपुर तक पैदल यात्रा के दौरान बातचीत करते हुए व्यक्त किए।इससे पूर्व पठानकोट के सरना में राहुल गांधी की ओर से जनसभा को भी संबोधित किया गया। इसके बाद फिरोजपुर मोड़ से लखनपुर तक करीब 7 किमी. राहुल गांधी ने पैदल मार्च कर भारत जोड़ो का लोगों को संदेश दिया।19 जनवरी को राहुल गांधी की पंजाब में यात्रा का अंतिम पड़ाव खत्म हुआ,वह शाम को माधोपुर-लखनपुर पुल पार करके जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर गए। जहां लखनपुर में भी उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। पैदल मार्च के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया, यही नही यात्रा में विद्यार्थियों एवं छोटे बच्चों ने उनसे मुलाकात की और प्रशसंकों को राहुल गांधी ने आटोग्राफ भी दिये।राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र की लोक विरोधी नीतियों के चलते 50 प्रतिशत गरीब जनता 64 प्रतिशत जी.एस.टी का भुगतान कर रही है,तो वहीं 10 प्रतिशत अमीर लोग मात्र 3 प्रतिशत जी.एस.टी दे रहे हैं एवं देश की 40 प्रतिशत सम्पत्ति पर एक प्रतिशत लोगों का ही कब्जा है।राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के माध्यम से सरकार को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के प्रति आगाह भी किया जा रहा है।यात्रा का उद्देश्य देश में एकता और सौहार्द का संदेश देना है।इस दौरान उनके साथ पंजाब अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजा वडिंग,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा,चरणजीत कौर बाजवा,पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा,प्रभारी हरिश चौधरी आदि नेतागण शामिल रहे।वही हलका भोआ के अधीन पड़ते कस्बा सरना में आयोजित रैली के दौरान पूर्व विधायक जोगिंदर पाल द्वारा राहुल गांधी के साथ मुलाकात की गई।जहां उन्होंने यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया।तो वहीं जोगिंदर पाल ने बताया कि महबूब नेता राहुल गांधी क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर देश के कोने कोने से होते हुए पंजाब में भी दाखिल हुए जहां पंजाब की जनता ने उन्हें सर आंखों पर बिठाया और आज उनके हल्के में उनके रैली थी जहां रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई जिसके लिए वह कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करते हैं और पंजाब के कोने-कोने से आए कांग्रेस के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय हाईकमान से आए हुए नेताओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं और आशा करते हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी और भी बुलंदियों को हासिल करेगी और 2024 चुनावों में यह यात्रा अपनी अहम भूमिका में नजर आएगी।

error: copy content is like crime its probhihated