Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing दी ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से शहीद मक्खन सिंह स्कूल में जरूरतमंद विद्यार्थियों को सर्दी के लिए गरम जर्सीयां वितरित की गई

दी ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से शहीद मक्खन सिंह स्कूल में जरूरतमंद विद्यार्थियों को सर्दी के लिए गरम जर्सीयां वितरित की गई

पठानकोट (अविनाश,तरुण )

1 दिसंबर : दी ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल पंत की अध्यक्षता में आज शहीद मक्खन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जरूरत मंद विद्यार्थियो को सर्दी के लिए गर्म जर्सिया वितरित करने का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्कूल की प्रिंसिपल मिनम शिखा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस समारोह का मंच संचालन राजीव मेहता ने बखूबी निभाया। सर्वप्रथम एसोसियेशन के रमण गुप्ता ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का विद्यार्थियो को परिचय दिया और एसोसियेशन की सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। एसोसियेशन के अध्यक्ष कमल पंत ने अपने संबोधन में बच्चों को अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा कन्वीनर बी. डी. शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों को अपने अध्यापको , अपने माता पिता का आदर मान करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि पढ़ाई में पूरी मेहनत के साथ साथ माता पिता का आशीर्वाद आपको बुलंदियों तक पहुंचा देगा। इसके बाद जरूरत मंद विद्यार्थियो को अनिल गौतम के सहयोग से बच्चों को गर्म जर्सिया वितरित की गई। अनिल गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि हमे हमेशा समाज की भलाई के लिए अच्छे अच्छे कार्य करते रहना चाहिए और एक दूसरे का छोटी छोटी बातों में सहयोग देना चाहिए। अंत में स्कूल की प्रिंसिपल मिनम शिखा ने एसोसियेशन के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और आशा प्रकट की कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार स्कूल को सहयोग देते रहेंगे। इस अवसर पर एसोसियेशन के चीफ कॉर्डिनेटर बी. आर. गुप्ता, महासचिव मृदुल पंकज, प्रो. चक्रवर्ती अशोक, हरीश महाजन, अवतार अबरोल, पी. आर. ओ. वरिंद्र सागर, सत पाल गुप्ता, रूप लाल पठानिया,विनोद कुमार शर्मा, सुरिंद्र महाजन, सत्य वर्त शर्मा, रणबीर बख्शी, विजय गुप्ता, रमेश शर्मा, इंस्पेक्टर सुरिंद्र महाजन और सभी अध्यापक गण आदि उपस्थित रहे।