पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
1 दिसंबर : गांव भोआ में शिव विवाह का आयोजन एन आर आई गगन विधू की अध्यक्षता में करवाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जोगिदर पाल पहुंचे और आम आदमी पार्टी हल्का भोआ से बलाक प्रधान कुलदीप और उनके साथ उनकी पूरी टीम पहुचीं व भाजपा नेता गोवर्धन गोपाल भी मौजूद रहे। जिनका शिव विवाह मे पहुंचने पर एन आर आई परिवार कमला महाजन सुदेश महाजन व गगन विधू की ओर से सभी आए हुये मुख्य मेहमानों का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि पहले से ही वह समाज सेवा और धार्मिक कामों के साथ जुड़े हुए हैं और उनका परिवार विदेश से लगभग 14 साल बाद अपने गांव में वापस आया है जिस के उपलक्ष में शिव विवाह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पहुंचे और समूह गांव वासियो का शिव विवाह में शामिल होने पर धन्यवाद किया।इस मौके जंगमो की ओर से शिव विवाह कथा का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने शिव विवाह के बारे में सारी संगत शिव विवाह की कथा सुनाई।इस मौके पर राजीव मेहरा लकी मेहरा दीपक मेहरा सचिन दीप सुनील आदि शामिल हुए।








