पठानकोट (अविनाश,तरुण )
1 दिसंबर : दी ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल पंत की अध्यक्षता में आज शहीद मक्खन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जरूरत मंद विद्यार्थियो को सर्दी के लिए गर्म जर्सिया वितरित करने का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्कूल की प्रिंसिपल मिनम शिखा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस समारोह का मंच संचालन राजीव मेहता ने बखूबी निभाया। सर्वप्रथम एसोसियेशन के रमण गुप्ता ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का विद्यार्थियो को परिचय दिया और एसोसियेशन की सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। एसोसियेशन के अध्यक्ष कमल पंत ने अपने संबोधन में बच्चों को अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा कन्वीनर बी. डी. शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों को अपने अध्यापको , अपने माता पिता का आदर मान करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि पढ़ाई में पूरी मेहनत के साथ साथ माता पिता का आशीर्वाद आपको बुलंदियों तक पहुंचा देगा। इसके बाद जरूरत मंद विद्यार्थियो को अनिल गौतम के सहयोग से बच्चों को गर्म जर्सिया वितरित की गई। अनिल गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि हमे हमेशा समाज की भलाई के लिए अच्छे अच्छे कार्य करते रहना चाहिए और एक दूसरे का छोटी छोटी बातों में सहयोग देना चाहिए। अंत में स्कूल की प्रिंसिपल मिनम शिखा ने एसोसियेशन के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और आशा प्रकट की कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार स्कूल को सहयोग देते रहेंगे। इस अवसर पर एसोसियेशन के चीफ कॉर्डिनेटर बी. आर. गुप्ता, महासचिव मृदुल पंकज, प्रो. चक्रवर्ती अशोक, हरीश महाजन, अवतार अबरोल, पी. आर. ओ. वरिंद्र सागर, सत पाल गुप्ता, रूप लाल पठानिया,विनोद कुमार शर्मा, सुरिंद्र महाजन, सत्य वर्त शर्मा, रणबीर बख्शी, विजय गुप्ता, रमेश शर्मा, इंस्पेक्टर सुरिंद्र महाजन और सभी अध्यापक गण आदि उपस्थित रहे।








