Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਭੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰਾਂ ਨੇ ਤਨਖਾਹ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ ਹਿੰਦ ਕਮਿਊਨਿਸਟ ਪਾਰਟੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ बिट्टू के काफिले को लेकर हंगामा, साढ़े तीन घंटे तनावपूर्ण रहा माहौल ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਪੁਸਤਕ ਪੜ੍ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਵਿਊ ਗਤੀਵਿਧੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ 1 ਅਕਤੂਰ ਤੋਂ, ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਬਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਲਿਆ ਸਵੱਛਤਾ ਪ੍ਰਣ ਗੁਰਸਿੱਖ ਹਰ ਅਵਸਥਾ ਚ ਇਕ ਸਮਾਨ ਜੀਵਨ ਜਿਉਂਦਾ ਹੈ : ਮਹਾਤਮਾ ਰੌਸ਼ਨ ਦਿਹਲਵੀ ਸਿਹਤਮੰਦ ਜੀਵਨ-ਸ਼ੈਲੀ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਅਤੇ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਲੰਧਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜ ਮਾਰਗ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਇੱਕ ਦੀ ਮੌ+ਤ, 5 ਜ਼+ਖ+ਮੀ 
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पठानकोट में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी,पॉजिटिव केसों में से 2 नो वर्ष की बच्चियों सहित 12 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल

पठानकोट में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी,पॉजिटिव केसों में से 2 नो वर्ष की बच्चियों सहित 12 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल

  • पठानकोट (अविनाश, तरूण )

पठानकोट में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी,पॉजिटिव केसों में से 2 नो वर्ष की बच्चियों सहित 12 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल

31 अक्टूबर : जिले में सोमवार को एक बार फिर डेंगू का प्रकोप देखने को मिला जब सिविल अस्पताल स्थित लैब से लिए गए 118 एलिजा सैंपलों में से 30 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए। जिसके चलते डेंगू का आकंड़ा बढ़ता हुआ 594 से बढक़र 624 पहुंच गया। सोमवार को निकले पॉजिटिव केसों में से 2 नो वर्ष की बच्चियों सहित 12 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल हैं। 30 पॉजिटिव केसों में से पहले केस डलहोजी रोड स्थित 40 वर्षीय महिला का निकला। इसके बाद 35 वर्षीय व्यक्ति मनवाल, 12 वर्षीय बच्चा सुजानपुर, 24 वर्षीय महिला भदरोया, 30 वर्षीय महिला बजरी कंपनी, 36 वर्षीय व्यक्ति सैनगढ़, 30 वर्षीय व्यक्ति ढांगू रोड, 20 वर्षीय युवक सुजानपुर, 17 वर्षीय युवती ढांगू रोड, 12 वर्षीय बच्ची बजरी कंपनी, 26 वर्षीय व्यक्ति सुजानपुर, 14 वर्षीय युवक बजरी कंपनी, 24 वर्षीय युवक डलहोजी रोड, 10 वर्षीय बच्चा सुजानपुर, 38 वर्षीय व्यक्ति लमीनी, 12 वर्षीय बच्चा सिउंटी, 60 वर्षीय महिला फिरोजपुर कलां, 24 वर्षीय युवती लमीनी, 38 वर्षीय महिला लमीनी, 42 वर्षीय महिला बजरी कंपनी, 33 वर्षीय महिला सुजानपुर, 48 वर्षीय व्यक्ति लमीनी, 38 वर्षीय व्यक्ति सराईं मोहल्ला, 50 वर्षीय व्यक्ति सुजानपुर, 30 वर्षीय व्यक्ति सुजानपुर, 45 वर्षीय व्यक्ति नरोट जैमल सिंह, 38 वर्षीय व्यक्ति ढाकी तथा 18 वर्षीय युवक गांव शेरपुर से शामिल है। एपडीमोलॉजिस्ट डा.साक्षी ने जानकारी देते हुए बताया कि 624 एक्टिव केस होने के चलते प्रदेश में जिला 16वें नंबर पर पहुंच चुका है और अब तक 555 लोग रिकवर कर चुके हैं। इनमें से 11 लोग सिविल अस्पताल जबकि 5 निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।

.. मोहल्ला लमीनी, काजीयां व आनंदपुर टंकी में फिर मिला लारवा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का लगातार सर्वे किया जा रहा है। इसी कड़ी के चलते सोमवार को एक बार फिर लमीनी में 38 घरों का सर्वे किया गया और सर्वे के दौरान दो घरों में रखे फ्रिजों में से तथा एक बालटी में से भारी मात्रा में लारवा मिला। जिसे स्प्रे टीम की ओर से कीटनाशक स्प्रे कर नष्ट कर दिया गया। हैल्थ इंस्पैक्टर अविनाश शर्मा व अनोख लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लमीनी में यहां लारवा मिला है वहीं काजियां व आनंदपुर टंकी में सर्वे के दौरान तीन घरों में डेंगू का लारवा पाया गया है।