Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੇ ਲਿਆ ਖੂ+ਨੀ ਰੂਪ,ਗੋਲੀਬਾਰੀ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌ+ਤ; ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ 4 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਕਾਬੂ ਪੀਐਚਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਅਬਾਦੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जी एन डी यू कॉलेज पठानकोट में नवरात्रि उत्सव पर एसडीएम पठानकोट ने विद्यार्थियों

जी एन डी यू कॉलेज पठानकोट में नवरात्रि उत्सव पर एसडीएम पठानकोट ने विद्यार्थियों

पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)

जी एन डी यू कॉलेज पठानकोट में नवरात्रि उत्सव पर एसडीएम पठानकोट ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

30 सितंबर : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज पठानकोट में आज होम साइंस विभाग में प्रिंसिपल श्रीमती भूपिंदर कौर जी की देख रेख में ‘नवरात्र स्पेशल’ उत्सव का आयोजन किया गया। इस समागम में एस डी एम, पठानकोट श्री कालाराम कानसल विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखकर उनको उसी मौके पर ₹5000 की राशि इनाम के तौर पर प्रदान की और अन्य विद्यार्थियों को तोहफे भी दिए। इस मौके परमैडम मधु पंत की निगरानी में विद्यार्थियों की तरफ से टाई एंड डाई, मेहंदी और रंगोली की प्रदर्शनी लगाई गई।विभाग के विद्यार्थियों ने नवरात्रि के खाने पीने की चीजें जैसे साबूदाना टिक्की,साबूदाना खिचड़ी,दही कढ़ी,आलू का हलवा,आलू की रोसटी, स्वीटपोटैटो, फ्रूट चाट एवं फ्रूट क्रीम आदि मेहमानों को परोसे। इस मौके पर कॉलेज के अध्यापक डॉ जसप्रीत कौर, मैडम पूजा, मैडम अंजली एवं मैडम दीक्षा भी विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए पहुंचे। इस समागम में विद्यार्थियों में सात्विक भोजन की महत्ता एवं व्यवहार की सुहृदयता की प्रेरणा बना।एस डी एम साहिब जी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से यह समागम संपन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को इसी तरह सदैव लगन और परिश्रम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मैडम प्रिंसिपल एवं मौजूद अध्यापकों ने एसडीएम साहिब जी का कालेज पहुंचने, विद्यार्थियों को उत्साहित करने, इनाम बांटने एवं आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

error: copy content is like crime its probhihated