पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
भारत विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान के माध्यम से बन रहा रोशनीमय देश : प्रोफेसर अतुल खन्ना
20,मार्च : भारत सरकार के नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एवं टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग और पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी पंजाब के सौजन्य से जीएनडीयू कॉलेज पठानकोट के प्रांगण में प्राचार्या डॉ. अर्पणा जी की अध्यक्षता में नेशनल साइंस दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन पठानकोट जिले के अंतर कॉलेजों के सहभाग लेकर जीएनडीयू कॉलेज पठानकोट के प्रांगण में किया गया। इस शुभ अवसर पर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के डीन एलुमनी एवम भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल खन्ना जी प्रमुख अतिथि एवं वक्ता रहे। प्रोफेसर अतुल खन्ना जी ने वक्तव्य विषय ‘एनर्जी स्टोरेज डिवाइसस फैब्रिकेशन एंड मैटेरियल’ पर बच्चों के साथ अपने विचारों को सांझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।इस कार्यक्रम में पठानकोट जिले के विभिन्न कॉलेजों ने सहभाग लिया।इन कॉलेजों में जीएनडीयू कॉलेज पठानकोट,एस आर पी ए एबी कॉलेज पठानकोट,एस एम आर एस डी कॉलेज पठानकोट, जीएनडीयू कॉलेज नरोट जैमल सिंह,एसएसएम कॉलेज दीनानगर ने प्रमुख रूप से भाग लिया।इस आयोजन में रंगोली, पोस्टर मेकिंग,प्रश्नोत्तरी और साइंस एक्सपो मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई।जिले के अंतर कॉलेजों से आए सभी प्रतिभागियों ने इस स्पर्धा में अपनी कला एवं ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जीएनडीयू कॉलेज पठानकोट की टीम-4 व टीम-5 ने प्रथम,जीएनडीयू कॉलेज पठानकोट टीम -7 व एस एस एम कॉलेज दीनानगर टीम- 2 ने द्वितीय स्थान और जीएनडीयू कॉलेज नरोट जैमल सिंह टीम-9 व एस एम आर एस डी कॉलेज पठानकोट टीम-9 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।रंगोली प्रतियोगिता में एस एस एम कॉलेज दीनानगर टीम -2 ने प्रथम स्थान, जीएनडीयू कॉलेज पठानकोट टीम -7 ने द्वितीय स्थान, एस एम आर एस डी कॉलेज पठानकोट टीम-5 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीएनडीयू कॉलेज नरोट जैमल सिंह टीम -5 ने प्रथम, जीएनडीयू कॉलेज पठानकोट टीम-4 ने द्वितीय एवं एस आर पी ए एबी कॉलेज पठानकोट टीम -1 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइंस एक्स्पो प्रतियोगिता में एसएसएम कॉलेज दीनानगर टीम -2 ने प्रथम, जीएनडीयू कॉलेज पठानकोट टीम-3 एवं जीएनडीयू कॉलेज नरोट जैमल सिंह टीम -8 ने द्वितीय स्थान, जीएनडीयू कॉलेज पठानकोट टीम -6 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. अर्पणा जी ने इन सभी प्रतिभागियों को साधुवाद दी और स्पर्धा में विजित सभी प्रतिभागियों को उनका हौसला बुलंद करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिए। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अर्पणा जी ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर अतुल खन्ना जी का आभार प्रकट किया और उनको स्मृति चिन्ह अर्पित कर धन्यवाद किया। इस विशेष मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. नूपुर, डॉ अशोक, मिसेज सुगंधी, मिसेज तमन्ना, मिसेज गीतांजलि, मिसेज सुमिति महाजन , प्रोफेसर अंशुल, भूषण लाल, विनायक, डा. सुमन,डा.अशोक पंकज, डॉ. वरुण, मिस्टर अभिनव, प्रिंस, कविराज, मिसीज शिफाली, अंजली, मिसिज पूजा, मधु पंत की अतिरिक्त सभी स्टाफ उपस्थित रहे।








