Prime Punjab Times

Latest news
ਸਸਸਸ ਡੱਫਰ ਦੇ ਦੋ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਬੈਸਟ ਟੀਚਰ ਅਵਾਰਡ-2026 ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ पंजाब के होशियारपुर जिले के सहायक प्रशिक्षण केंद्र  बी. एस. एफ. खारकान कैंप में 128 कांस्टेबल (ट्रेड... ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਗੋ+ਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਚ ਫੈਲੀ ਸਨਸਨੀ,ਹਾਲਤ ਗੰ+ਭੀ+ਰ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੈਫਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦਿਹਾਤੀ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਜੀਵ ਮਿਨਹਾਸ ਵਲੋਂ 10 ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਮੰਡਲ ਦੀ... KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਫੈਸ਼ਨ ਇੱਕ ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਵਾਤਾਵਰਣਕ ਸੰਕਟ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ  ਬਲਾਕ ਭੁੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰਾਂ ਨੇ ਤਨਖਾਹ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ ਹਿੰਦ ਕਮਿਊਨਿਸਟ ਪਾਰਟੀ ਮਾਰਕਸਵਾਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ बिट्टू के काफिले को लेकर हंगामा, साढ़े तीन घंटे तनावपूर्ण रहा माहौल ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਪੁਸਤਕ ਪੜ੍ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਵਿਊ ਗਤੀਵਿਧੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ 1 ਅਕਤੂਰ ਤੋਂ, ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing *बजरंग नाटक क्लब ने शहर में निकाली भगवान श्री राम की भव्य बारात*

*बजरंग नाटक क्लब ने शहर में निकाली भगवान श्री राम की भव्य बारात*

पठानकोट( अविनाश / तरूण / रोहित) 

*बजरंग नाटक क्लब ने शहर में निकाली भगवान श्री राम की भव्य बारात*

 29 सिंतबर : बजरंग नाटक क्लब की ओर से शहर में भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते समय शहरवासिों की ओर से बारात का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। बैंड-बाजों और ढोल पर श्रद्धालु थिरकते दिखें। वहीं, लोगों ने जगह-जगह आरती उतार कर प्रभु की पूजा अर्चना भी की। इस राम बारात के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं की ओर से ,जय श्री राम, के जयघोष भी लगाए। प्रभु श्री राम के जयघोषो से पूरा शहर गूंज उठा।

बजरंग नाटक क्लब की ओर से बीती रात्रि मंचित रामलीला महोत्सव में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। बड़े-बड़ योद्धा शिव धनुष तोड़ना तो दूर हिला भी नहीं पाते हैं। राजा जनक नाराज हो जाते हैं। ऐसे में गुरू विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम ने जैसे ही तीर प्रत्यचा पर चढ़ाया तो गगनभेदी गर्जना के साथ धनुष टूट गया। तब वहां परशुराम पहुंचे और धनुष तोड़ने का विरोध किया। लक्ष्मण और परशुराम के बीच कठोर संवाद का भी शानदार मंचन किया गया। इसी क्रम में आज शहर में भव्य बारात निकाली गई। बारात में राम-लक्ष्मण सहित चारों भाइयों के अलावा राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, ब्रह्मा सहित कई आकर्षक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहे। शहर के विभिन्न बाजारों से होती राम बारात राम भवन में पहुंची, यहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर राम बारात का स्वागत किया। इस मौके पर क्लब पदाधिकारियों ने इस भव्य राम बारात में शहरवासियों द्वारा बढ़चढ़ कर दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन एडवोकेट रविन्द्र ठाकुर, प्रोजेक्ट चेयरमैन आरएस बाजवा, प्रधान नितीन कुलवंत, नीतिन लाडी, अनिल दारा, भारत महाजन, अजय कोहली, महासचिव अनूप शर्मा, कोषाध्यक्ष साहिल महाजन, रमन, महामंत्री अमन पंसोत्रा, सचिव शुभम भारद्वाज, चंदन, संजीव संजू, शैम्पी, सौरव, शिबू, डॉ केशू सहित शहर भर से विभिन्न राजनीतिक, स्वयं सेवी पदाधिकारियों, गणमान्य मौजूद रहे।