पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
13 जनवरी : गट्टू डोर यानि चाइनीस डोर को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा उठाए जा रहे ठोस कदम काफी तारीफ ए काबिल।यह बात आज भारतीय जनता पार्टी एनआरआई सेल जनरल सेक्रेटरी नितिन महाजन ने कही।नितिन महाजन ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा को गट्टू डोर को लेकर जिस तरह से सख्ती अपनाई जा रही है और समय-समय पर इसे लेकर छापेमारी की जा रही है और जो कोई भी इन मामलों से जुड़ा नजर आ रहा है उसके खिलाफ बनती कार्रवाई भी की जा रही है जो कि बहुत ही प्रशंसनीय और तारीफें काबिल बात है।नितिन महाजन ने कहा कि जिस तरह से 2 दिन पहले एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख द्वारा गट्टू को लेकर पूरी सख्ती दिखाई गई है उससे गट्टू बेचने वालों में डर भी पैदा हुआ है।तो वही नितिन महाजन ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा की जो लोग घरों में भी गट्टू डोर के साथ पतंग उड़ा रहे हैं या कोई भी गट्टू डोर खरीदते हुये भी पाया जाता है उस पर भी प्रशासन की ओर से सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि यदि गट्टू डोर कोई खरीदेगा ही नहीं तो इसकी बिक्री पर भी इसका काफी ज्यादा असर पड़ेगा।नितिन महाजन ने कहा कि हम सभी को भी अपना फर्ज समझते हुए इस गट्टू डोर का पूरी तरह से त्याग करना चाहिए क्योंकि इससे ना जाने रोज कितने ही हादसे होते हैं इसे ना रोका गया तो किसी ना किसी दिन हम सभी भी इस गट्टू डोर के शिकार हो सकते हैं।








