पठानकोट (तरूण/अविनाश/रोहित)
बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर बताए एल्बेंडाजोल के फायदे
10,अगस्त : सीएचसी सेंटर घरोटा की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घरोटा में एसएमओ डॉ बिंदु गुप्ता की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां मौके पर ही खिलाई गई।इस दौरान डॉ संदीप कुमार व हेल्थ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों को एक वर्ष तक पेट में होने वाले कीड़ों से मुक्त करती है।इसी के साथ ही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक करती है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतिम दिन 13 अगस्त को जो बच्चे शेष रह जाएंगे और छूटे हुए बच्चों को मीठी गोली खिलाई जाएगी।उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस गोली का सेवन प्रत्येक वर्ष करने से शरीर भी तंदरुस्त रहता है।








