Prime Punjab Times

Latest news
ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਕਲਾਨੌਰ ਦੇ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ’ਚ ਧਮਾਕਾ, ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਲੋਂ ਸ.ਬਹਾਦਰ ਅਮੀਂ ਚੰਦ ਸੋਨੀ ਆਰਮਡ ਫੋਰਸਿਸ ਪ੍ਰੈਪਰੇਟਰੀ ਸੰਸਥਾ ਬਜਵਾੜਾ ਨੂੰ ਜਲਦ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਦੀ ਲ... ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਦੀ ਹਦੂਦ ਅੰਦਰ 14 ਜੂਨ ਤੱਕ ਹਥਿਆਰ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲਣ 'ਤੇ ਪੂਰਨ ਪਾਬੰਦੀ ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਜਿੱਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੇ ਪਤੀ ਭੁਲਾ ਰਾਣਾ ਤੇ ਜਾਨ+ਲੇਵਾ ਹ+ਮ+ਲਾ... ਸ਼ਹੀਦ ਏਐਸਆਈ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਬੀਜੇਪੀ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ KMS ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ “ਡਾ. ਸ਼ਬਨਮ ਕੌਰ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਅਵਾਰਡ” ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਐਚ.ਪੀ.ਵੀ. ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿੰਮ ’ਚ 90 ਦਿਨ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ, ਮਾਪੇ ਬੇਟੀਆਂ ਦਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਜ਼ਰੂਰ ਕਰਵਾਉਣ : ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ *DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਮਾਪੇ ਅਧਿਆਪਕ ਮਿਲਣੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ* ਸ਼ਹੀਦ ਏਐਸਆਈ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਸੂਹਾ ਦੇ 15 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚੋਂ 13 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ 2 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਰਹੇ ਜੇਤੂ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पर्यावरण का संतुलन बरकरार रखने के लिए लगाए जाएं अधिक से अधिक पौधे : ब्रम शंकर जिंपा

पर्यावरण का संतुलन बरकरार रखने के लिए लगाए जाएं अधिक से अधिक पौधे : ब्रम शंकर जिंपा

पर्यावरण का संतुलन बरकरार रखने के लिए लगाए जाएं अधिक से अधिक पौधे : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने महाराणा प्रताप भवन में राजपूत सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किया पौधारोपण

कहा,पंजाब सरकार की ओर से शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत प्रदेश को बनाया जाएगा हरा-भरा

होशियारपुर, 31 जुलाई(ब्यूरो) : कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत महाराणा प्रताप भवन में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह हरियावल लहर की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधारोपण किए जा रहे हैं।
राजपूत सभा होशियारपुर की ओर से महाराणा प्रताप भवन में आज आयोजित इस पौधारोपण व पौधा वितरण समागम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विभिन्न संगठनों के सहयोग से आने वाले समय में जिले में पौधारोपण की इस कड़ी को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान लोगों को पौधे वितरित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और इसकी सही देखभाल का भी आह्वान किया। इस दौरान जहां पौधारोपण के प्रति लोगों को जागरुकता का संदेश दिया गया वहीं पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प भी लिया गया।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि सभी को इस अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है, जिसके लिए ठोस इंतजाम की जरुरत है, जिसमें सबसे पहले पौधारोपण ही आता है क्योंकि पौधे आक्सीजन देते है और उससे पर्यावरण संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिले भर में पौधे लगाने के इस अभियान का उद्देश्य जहां लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मुहैया करवाना है वहीं लोगों को वातावरण संभाल के प्रति जागरु क भी करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए तन-मन से प्रयास करने की जरुरत है, जिससे हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को साफ-सुथरा और हरा भरा पर्यावरण दे सकें।
इस मौके पर राजपूत सभा के अध्यक्ष गुरबख्श ठाकुर, चेयरमैन मास्टर जसवीर कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर जसवीर सिंह परमार, एडवोकेट शमशेर सिंह परमार, कैप्टन सुभाष डडवाल, मीर सिंह ठाकुर, अजय राणा, कुलदीप सिंह ठाकुर, डी.एस. कंवर, मनु ठाकुर, एम.एस. राठौर, अनिल ठाकुर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
—-

error: copy content is like crime its probhihated