सुनील महाजन व्यापार और व्यापारी हित में आवाज बुलंद करते हुए जिले के साथ ही पंजाब स्तर पर भी काम कर चुके हैं -अमित नैयर
पठानकोट 31,जुलाई(तरूण/रोहित) : व्यापार मंडल पठानकोट के अध्यक्ष अमित नैयर जी की अध्यक्षता में समिति मार्केट में मार्केट के आजीवन अध्यक्ष नरेन्द्र वालिया के नेतृत्व में किया गया,इस अवसर पर नवनियुक्त व्यापार मंडल आल इंडिया कार्यकारिणी सुनील महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस दौरान समूह सदस्यों की ओर से आल इंडिया कार्यकारिणी के नव नियुक्त सदस्य सुनील महाजन का हार पहना कर स्वागत किया गया।प्रधान अमित नैयर और समिति मार्केट के अध्यक्ष और पीआरओ व्यापार मंडल नरेन्द्र वालिया ने संयुक्त रूप में बात करते हुए कहा कि बेहद खुशी की बात है कि सुनील महाजन को राष्ट्रीय स्तर की व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।इस मौके बात करते अमित नैयर ने कहा कि सुनील महाजन शुरू से ही व्यापार और व्यापारी हित में आवाज बुलंद करते हुए जिला पठानकोट के साथ ही पंजाब स्तर पर काम कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि पठानकोट शहर से किसी चुनिंदा व्यक्ति का व्यापार हित कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर की टीम में चुनाव होना हम शहर निवासियां के लिए भी खुशी की बात है।इस मौके पर सुनील महाजन के साथ उपस्थित हुए जिला प्रभारी भारत महाजन ने भी उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि सुनील महाजन बेहद कर्मठ व्यक्ति हैं, वह व्यापार और व्यापारी हित के लिए हमेशा सबसे आगे खड़े रहते हैं,आज उन्हें जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर मिली है,वह हम सबके लिए खुशी की बात है।इस मौके पर सुनील महाजन ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज जो राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है,वह आप सभी के द्वारा उन्हें दिये जा रहे समय समय पर सहयोग के चलते ही मिली है।इस अवसर पर उनके साथ सीनीयर वाइस प्रेसिडेंट इंचार्ज राजेश पुरी,कैशियर रमन हांडा, प्रोजेक्ट चेयरमैन विपन वर्मा,सिनीयर वाइस प्रेसिडेंट रामपाल भंडारी,मन्नु महाजन सहित समिति मार्केट से चेयरमैन सुरेश गुप्ता,कैशियर टिंकू महाजन,महासचिव राजेश भाटिया,सलाहकार राम पाल भंडारी,चीफ पेट्रन बलवीर अरोड़ा,पूर्व प्रधान मनु महाजन,सतीश महाजन,नरेन्द्र महाजन,संजीव भाटिया,अमित ग्रोवर,पवन जट्ट,सुदेश महाजन, महिन्द्र कुमार,पप्पी,मनीष अरोड़ा व अक्ष्य महाजन के अतिरिक्त अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।








