श्रीमती द्रोपती मुर्मु को राष्ट्रपति नियुक्त किए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए जा रहे फैसलों ने यह बात भी पूरी तरह से साबित कर दी है कि भाजपा हर धर्म,जाति और वर्ग का पूरी तरह से आदर सत्कार करती है – अश्वनी शर्मा
पठानकोट 22,जुलाई(तरुण/रोहित) : भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से श्रीमती द्रोपती मुर्मु को राष्ट्रपति नियुक्त किए जाने को लेकर खुशी मनाते हुए ढोल की थाप पर यहां भंगड़ा डाले गये तो वही भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लड्डू बांटते हुए खुशी मनाई गई।इस मौके भाजपा पंजाब प्रधान और विधायक पठानकोट अश्विनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।तो वही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से पंजाब प्रधान और विधायक पठानकोट अश्वनी शर्मा जी का वहां पहुंचने पर हार पहना कर स्वागत किया गया।इस मौके सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवा कर एक दूसरे को बधाई दी।इस अवसर पर बात करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए जा रहे फैसलों ने आज एक बार फिर से यह बात पूरी तरह से साबित कर दी है कि भारतीय जनता पार्टी हर धर्म हर जाति हर वर्ग का पूरी तरह से आदर सत्कार करती है और यह बात पहले भी हर बार साबित हुई है उन्होंने कहा देश में अब्दुल कलाम जी को राष्ट्रपति बनाया गया, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनाया गया और आज जब द्रोपती मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया गया उसके बाद यह बात आज फिर से पूरी तरह से साबित हो गई है इसलिए उनका यही कहना है कि भाजपा वह पार्टी है जिसके द्वारा हमेशा जो भी फैसले लिए जाते हैं वह एक ऐतिहासिक फैसले होते हैं इस दौरान उन्होंने द्रोपती मुर्मु जी के राष्ट्रपति नियुक्त होने को लेकर समस्त देशवासियों को बधाई दी।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और अन्य युवा नेता भी भारी संख्या में शामिल हुए।








