Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing बैराज बांध औसती संघर्ष कमेटी ने फिर संघर्ष का बिगुल बजाया,दो बुजुर्ग फिर 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े, बैराज बाँध प्रशासन के हाथ पैर फूले

बैराज बांध औसती संघर्ष कमेटी ने फिर संघर्ष का बिगुल बजाया,दो बुजुर्ग फिर 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े, बैराज बाँध प्रशासन के हाथ पैर फूले

शाहपुर कंडी( केके हैप्पी,तरूण ) 

बैराज बांध औसती संघर्ष कमेटी ने फिर संघर्ष का बिगुल बजाया,दो बुजुर्ग फिर 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े, बैराज बाँध प्रशासन के हाथ पैर फूले

प्रशासन ने मनाने का प्रयास किया, परंतु कमेटी ने कोई बात नहीं मानी

20 अक्टूबर : बैराज बांध औसती संघर्ष कमेटी की और से प्रधान दयाल सिंह की अध्यक्षता में अपने रोजगार की मांग को लेकर फिर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है, जिसके तहत एक बार फिर औसती कमेटी के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों व बुजुर्गो की और से फिर से 200 फीट ऊंचे टावर पर आज सुबह चढ़ गए। जिनको उतारने के लिए बैराज बांध प्रशासन, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे है, परंतु उक्त दोनों बुजुर्ग शरम सिंह 87 वर्षीय व कुलविंद्र सिंह 85 वर्षीय अभी भी टावर पर चढ़े हुए है। वहीं पर बैराज संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों, जिनमें दयाल सिंह, गुरनाम सिंह, बल्लू पड्डा जसपाल सिंह, बलविंद्र सिंह, कश्मीर सिंह व अन्य प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वह पिछले लगभग 27 वर्षों से अपने रोजगार की मांग को लेकर बैराज बांघ प्रशासन के सामने रोष प्रदर्शन व गुहार लगा रहे है कि उनके उचित प्रभावित परिवारों को रोजगार दिया जाए, परंतु बैराज बांध प्रशासन उनकी कोई भी बात नहीं सुन रहा है। उन्होंनें बताया कि अब जिलाधीश पठानकोट की और से उनके प्रभावित परिवारों की जो पूरी रिपोर्ट जल स्त्रोत विभाग को भेजी गई है, उसको भी बैराज बांध प्रशासन व जल स्त्रोत विभाग लागू नहीं कर रहा है, जबकि गलत ढंग से लगे हुए लगभग पचास लोग, बैराज बांध प्रशासन की मिलीभगत से लगे हुए नौकरी कर रहे है। औसती यूनियन ने कहा कि जब तक बैराज बांध प्रशासन व जल स्त्रोत विभाग जिलाधीश पठानकोट की और से भेजी गई रिपोर्ट को लागू नहीं करते है, तब तक उनका संघर्ष व प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं पर भारी वर्षा होने पर भी उक्त दोनों बुजुर्ग टावर पर चढ़े हुए है।

वहीं पर एसडीएम काला राम कांसल, डीएसपी रविंद्र मिन्हास, तहसीलदार लक्षमण सिंह, एसई बैराज बांध वीरेंद्र कुमार, एसीयन हैड वार्टर आरएस जसरोटिया, एसएचओ मोहित टाक व औसती यूनियन के पदाधिकारियों से बैठक करके, उक्त दोनों बुजुगों को टावर पर उतरने के लिए प्रयास जारी है, परंतु उक्त दोनों बुजुर्ग उतरने के लिए राजी नहीं हो रहे है। वहीं पर एसडीएम काला राम कांसल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित औसतियो का पूरा केस सरकार के पास भेज दिया गया है तथा शीघ्र ही उनकी बैठक सरकार के किसी उच्च प्रतिनिधि से करवा कर मामले का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने बताया की बैराज अस्थियों का कार्य अंडर प्रोसेस है और जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह उनको इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा उन्होंने इस मौके पर बैराज अस्थियों को आश्वासन दिया की सरकार एवं मंत्री जल स्तोत्र के साथ उनकी बैठक करवा कर कोई ना कोई हल जरूर निकाला जाएगा।

फोटो 1 गांव सिधोड़ी में लगा दो 200 फीट ऊंचा टावर जिस पर चढ़े हुए हैं औसती।
फोटो 2 बैराज औसतियों के साथ बैठक करते हुए प्रशासन एवं बांध अधिकारी।