Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing आउट सोर्स कर्मचारियों का वेतन ना बढ़ाया तो सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन

आउट सोर्स कर्मचारियों का वेतन ना बढ़ाया तो सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन

आउट सोर्स कर्मचारियों का वेतन ना बढ़ाया तो सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन

पठानकोट/सुजानपुर 22, जुलाई(तरुण/रोहित) : वाटर सप्लाई सेनिटेशन विभाग में तैनात आउट सोर्स कर्मचारियों की बैठक अमित पठानिया की अध्यक्षता में हुई।इस मौके पर संदीप सिंह,राजेंद्र कुमार,विकास,अजय शर्मा, बलविंदर शर्मा,लकी,सरवन कुमार,रविंद्र ठाकुर,सुनील मेहरा,दीपक कुमार,शिव कुमार आदि ने संयुक्त रूप में बताया कि वाटर सप्लाई सेनिटेशन विभाग मे ठेकेदारों की ओर से रखे गए आउट सोर्स कर्मचारियों को मात्र 8500 रुपए वेतन मिल रहा है यह कर्मचारी ठेके पर ली गई सप्लाई पर ठेकेदारों के अधीन पिछले 5 से 10 वर्ष से कार्य कर रहे हैं तथा इन्हें मात्र 8500 रुपए वेतन मिल रहा है जबकि जो लोग खुद ठेकेदार( वॉच एंड वार्ड )बनकर विभाग की सप्लाई चला रहे हैं उन्हें ₹18000 मिल रहे हैं जबकि दोनों का कार्य समान है जबकि वेतन उनसे आधा दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि कार्यकारी अभियंता की ओर से अप्रैल माह में उनका वेतन ₹18000 करने का भरोसा दिया था,उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से इनके वेतन को बराबर करने के लिए एक कमेटी बना दी गई थी लेकिन अभी तक इस कमेटी की ओर से इस संबंध में कुछ नहीं किया गया उनका कहना है कि अगर वह समान कार्य करते हैं तो उन्हें भी समान वेतन मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि अगर अब विभाग की कमेटी की ओर से जल्द रिपोर्ट जारी नहीं की गई तो वह पंजाब सरकार तथा विभाग के खिलाफ संघर्ष करेंगे उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनका वेतन बराबर किया जाए तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को जल्द ही पक्का किया जाए।