Prime Punjab Times

Latest news
ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੁਰਾਮ ਜਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਭਗਤੀ ਦਾ ਮਹਾਂਉਤਸਵ — ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਭਾਤ ਫੇਰੀ ਨਾਲ ਗੂੰਜਿਆ ਸ਼ਹਿਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਨੂਰਪੁਰ ਜੱਟਾਂ ਕੇਸ 'ਚ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਡਾ.ਅੰਬੇਡਕਰ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਕਾ... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਵਿਖੇ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *ਲੈਕਚਰਾਰ ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉੱਪਲ ਨੂੰ ਸਦਮਾ,ਮਾਤਾ ਦਾ ਹੋਇਆ ਦੇ+ਹਾਂ+ਤ* ਪੰਜਾਬ 'ਚ 129 DSPs ਦੇ ਹੇਏ ਤਬਾਦਲੇ, ਹਰਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦਸੂਹਾ ਤੇ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਹੋਣਗੇ ਨਵੇਂ DSP ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਸਕੀਮਾਂ, ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸਮੀਖਿਆ ਡੀਏਵੀ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ,ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਐਨ.ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਯੂਨਿਟ ਵੱਲੋਂ 'ਠੋਸ ਕਚਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਨ' ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਭਾਈ ਸੁੱਖਾ ਸਿੰਘ ਭਾਈ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਯਾਦਗਾਰੀ ਪਾਰਕ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗਵਰਨਰ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ *ਇਤਿਹਾਸਕ ਨਗਰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਹੁਲਾਰਾ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ 177 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪ੍ਰਾਜੈ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing शहर में घूम रहे और काम धंधे कर रहे शकी एवं अजनबी व्यक्तियों की जांच पड़ताल करने हेतु थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

शहर में घूम रहे और काम धंधे कर रहे शकी एवं अजनबी व्यक्तियों की जांच पड़ताल करने हेतु थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

शहर में घूम रहे और काम धंधे कर रहे शकी एवं अजनबी व्यक्तियों की जांच पड़ताल करने हेतु थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

हरियाणा / गढदीवाला 19 जुलाई (चौधरी) : आज हरियाणा के समूह धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं हल्का निवासियों के एक वफद के द्वारा भगवान वाल्मीकि शक्ति सेना पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार एडवोकेट,भारत विकास परिषद हरियाणा के अध्यक्ष श्याम लाल सैनी, राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष श्री विनोद ठाकुर , महाराणा प्रताप राजपूत संघ हरियाणा के अध्यक्ष रंजीत राणा एवं उपाध्यक्ष दीपक गुलेरिय,श्री गुरु रविदास सेना पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष श्री दिलबर सिंह जी की अध्यक्षता में एस.एच.ओ बलजिंद्र सिंह को शहर में प्रतिदिन बड़ी गिनती में घूम रहे और काम धंधे कर रहे शकी एवं अजनबी व्यक्तियों की जांच पड़ताल करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए इन नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हरियाणा के अंदर पिछले काफी समय से बहुत बड़ी गिनती में शकी एवं अजनबी व्यक्तियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। यह व्यक्ति विशेष तौर पर शहर के अंदर रेहड़ी फड़ी लगाकर सब्जियां एवं फल बेचते नजर आते हैं। इसके अतिरिक्त यह लोग शहर में विभिन्न प्रकार के रोजगार कार्यों में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों टांडा हलके के अंदर जब 25 के करीब गोवंश को बहुत बुरी तरह से कत्ल करके शहर एवं प्रदेश का शांत मई माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी उस वक्त भी इस केस में गिरफ्तार किए गए 10 के करीब सभी दोषी गैर पंजाबी थे एवं गैर कानूनी ढंग से पंजाब में रह रहे थे और पंजाब पुलिस के द्वारा उन्हें बहुत मुश्किल से अन्य राज्यों से जाकर गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही कुछ दिन पहले अमृतसर पुलिस के द्वारा अमृतसर रेलवे स्टेशन के बाहर रेहड़ी फड़ी लगाकर शिकंजी बेच रहे दो गैर पंजाबी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जो कि सारी जासूसी कर के पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन आईएसआई को भेज रहे थे। कुछ दिन पहले गुरदासपुर पुलिस के द्वारा भी ग़ैर क़ानूनी तरीके से एक घर में किराए पर रह रहे गैर पंजाबी औरतों एवं मर्दों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से बहुत बड़ी गिनती में गैरकानूनी हथियार, मादक पदार्थ हेरोइन एवं करंसी बरामद की गई थी। दो दिन पहले ही नवांशहर के भीतर हुई एक वारदात में पुलिस के द्वारा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसने नवांशहर के ही एक व्यापारी से लाखों रुपए की फिरौती की मांग की थी और ऐसा ना करने की सूरत में उसको और उसके परिवार को जानी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। फिरौती की रकम लेने आए इस व्यक्ति को जब पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया तो उसके द्वारा पंजाब पुलिस के एक मुलाजिम की टांग में ही गोली मार दी गई। इन घटनाओं के अतिरिक्त पंजाब के पठानकोट, मुकेरिया एवं बटाला जिले में भी लव जिहाद के केस सामने आए हैं जिसमें गिरफ्तार किए गए सभी दोषी गैर पंजाबी थे और इस कारण अभी तक इन शहरों का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गैर पंजाबी लोगों की लगातार बढ़ रही गिनती से शहर एवं प्रदेश की शांति चाहने वाले अमन पसंद नागरिक चिंतित हैं कि कहीं यह लोग शहर एवं पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल को आग ना लगा दे इसलिए वह प्रशासन से यही मांग करते हैं कि जिले के अंदर आकर किराए के घर या दुकान लेने वाले हर गैर पंजाबी व्यक्ति की पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाए ताकि उसकी असली नागरिकता को जाना जा सके। परंतु ऐसा कोई भी सबूत पेश ना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए इसके साथ ही गैर पंजाबियों को किराए पर घर एवं दुकाने देने वाले मालिकों को भी कानूनी तौर पर पूर्णतः पाबंद किया जाए कि वह अपने किरायेदारों की पूरी जानकारी लोकल पुलिस प्रशासन को अवश्य दें और ऐसा ना करने की सूरत में इन मकान मालिकों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर व्यापार मंडल से श्री अजय चोपड़ा,श्री हिमांशु कौशल जी, राजीव कपिला जी, राजेश कुमार शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा हरियाणा के अध्यक्ष पवन वशिष्ट, श्री राजपूत सभा हरियाणा के शहरी अध्यक्ष कुलदीप कुमार, मुकेश डडवाल, पूर्व कौंसलर सुभाष शुभ, पूर्व कौंसलर कुलदीप शर्मा, टाउन वेलफेयर सोसाइटी से मास्टर एमपी शर्मा, दुर्गा प्रचार मंडली से नकुल देव,पतंजलि योगपीठ से डॉक्टर करण कुमार, नंद नंदन बेसहारा गौशाला से हरमेश चावला, महंत मुरलीधर गौशाला से राजेश शर्मा, प्रदीप प्रभाकर,जसविंदर राजू, सुरजीत सोनू, हलवाई यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष मनीष कालिया जी, हनी मल्हन, बंटी गारमेंट्स, एडवोकेट राजन थापर, राकेश ठाकुर, डॉ रूप अनमोल, सौरभ कुमार, संदीप शर्मा, विकास शर्मा, इंजीनियर लव कुमार, सोनू चौधरी, लक्की जाजा, हरमिंदर साबी, अमन कुमार इत्यादि मुख्य तौर पर उपस्थित हुए।

error: copy content is like crime its probhihated