मां काली के अपमान के विरुद्ध पर्चा दर्ज करने की मांग..
100 करोड़ हिंदू अपने ही देश में हिंदू देवी देवताओं का अपमान सहने पर मजबूर : पंडित सुशील कुमार झा
गढ़दीवाला 9 जुलाई (चौधरी / योगेश गुप्ता ) : श्री भगवान परशुराम सेना के द्वारा समस्त शहरवासियों के आवाह्न पर मां काली की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में मां काली के अपमान में इंडियन फिल्म मेकर लीना मनीमेकलाई आशा पुनाचन लेखक श्रवण कैमरामैन फातिन चौधरी तमिल आर्ट्स कलेक्टिव क्वीर समर इंस्टीट्यूट द्वारा हिंदुओं के धार्मिक भावनाओं का आहत करने के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत पर्चा दर्ज करवाने के लिए गढदीवाला परशुराम सेना के अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार झा की अध्यक्षता में गढ़डीवाला थाना के एस.एच.ओ परदीप सिंह को लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। अध्यक्ष सुशील झा ने बताया कि शनिवार 2 जुलाई को इंडियन फिल्म मेकर लीना मैक्लई ने अपने डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया जिससे मां काली को सिगरेट पीने के साथ है एक हाथ में त्रिशूल तो एक हाथ में एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा दिखा दे रहा है। पंडित सुशील ने कहां कि हिंदू अपने ही देश में आए दिन अपने हिंदू देवी-देवताओं के अपमान सहने को मजबूर है । परशुराम सेना के सदस्य गगन कौशल एवं गोपाल ऐरी ने कहा कि हमारी भावनाओं को आहत करने वाले दोषियों पर जानबूझकर सस्ती पब्लिसिटी पाने के लिए देश के माहौल को खराब करने के विरुद्ध तत्कालीन पर्चा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए । रोहित जतिन कुमार रिम्पी तलवाड़ ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में सूचना प्रसारण मंत्रालय को सेंसर बोर्ड पर भी कार्रवाई करने और धार्मिक आस्थाओं पर बनने वाली फिल्मों पर कानून में संशोधन करने की मांग की जाएगी शहर के सभी धार्मिक संस्थाओ ने कहा की जल्द से जल्द दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए अन्यथा हिंदू संगठन को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर न किया जाए यदि हिन्दू संगठन सभी संथाओ को ले कर प्रदर्शन करने के लिए सभी जगह आ जाएगी तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा । अब हिंदू और अपने देवी देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता ।इस अवसर पर गोपाल ऐरी गगन कौशल रिम्पी तलवाड़ कनिष्क कपिला नितिन पूरी जतिन कुमारा रोहित गैरी शुभम साहिल सुभम जसप्रीत आदि उपस्थित थे।








