बैराज औसती संघर्ष कमेटी के एक शिष्टमंडल ने कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचकक से की मुलाकात
लंबे समय से लटकती आ रही मांगो के बारे में कैबिनेट मंत्री को बताया।
पठानकोट 4,जुलाई(तरूण/रोहित) : बैराज औसती संघर्ष कमेटी शाहपुर कंडी के एक शिष्टमंडल ने कमेटी के अध्यक्ष सरदार दयाल सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचकक से मुलाकात की और उन्हें काफी लंबे से लटकती आ रही अपनी मांगों के बारे में बताया।इस अवसर पर बात करते हुए बैराज औसती संघर्ष कमेटी सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द बैराज औसती परिवारों को रोजगार दिया जाए।उन्होंने कहा कि पूर्व जिलाधीश पठानकोट सरदार गुरप्रीत सिंह खैहरा की ओर से शाहपुर कंडी बैराज औसतिज के संबंध में जारी की गई रिपोर्ट को जल्दी से जल्दी लागू करके बाकी बचे हुए औसती परिवारों को रोजगार दिया जाए।उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो दोबारा से संघर्ष करने के इलावा उनके पास और कोई भी रास्ता नहीं है और अगर संघर्ष करना पड़ता है उसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार होगी।इस दौरान कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचकक ने उन्हें इस बात का भरोसा दिलवाया की एक सप्ताह के अंदर संघर्ष कमेटी के सदस्यों को साथ लेकर पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान के साथ एक मीटिंग करके उनकी समस्याओं का जल्दी से जल्दी हल करवाने के लिए हर तरह का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सरदार दयाल सिंह के इलावा बलविंदर सिंह,गुरनाम सिंह,सौरभ कोहाल, राहुल,अरुण सिंह,कुलविंदर सिंह, ओंकार सिंह,शर्म सिंह और पंकज कुमार सहित कई अन्य कमेटी सदस्य भी उपस्थित रहे।








