Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पंजाब सरकार हो रही है पूरी तरह फेल – सौरभ गुप्ता

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पंजाब सरकार हो रही है पूरी तरह फेल – सौरभ गुप्ता

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पंजाब सरकार हो रही है पूरी तरह फेल – सौरभ गुप्ता

पठानकोट 4,जुलाई(तरूण/राहुल) : शिवसेना बाला साहब ठाकरे पंजाब इकाई के आई टी सेल के राज्य प्रमुख सौरभ गुप्ता ने आज मीडिया के माध्यम से बात करते हुए कहा कि आए दिन पंजाब में खालिस्तान के पोस्टर लगना और झंडा लगना एक बहुत ही बड़ी चिंता का विषय बन चुका है जिसकी ताजा उदाहरण आज जिला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक शहर में एसडीएम ऑफिस और बस स्टैंड के बाहर में और खालीस्थान के पोस्टर हाथ से लिख कर लगाना बहुत ही ज्यादा शर्मनाक घटना है जिससे मालूम होता है कि पंजाब के हालात बद से बदतर हो चुके है इससे पहले भी पिछले महीने कलानौर में ऐसी घटना देखने को मिली थी,लेकिन जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से

खालिस्तानीयों के हौसले बहुत अधिक बुलंद हो रहे हैं यही तो कारण है कि इस तरह की घटनाएं पंजाब के अलग-अलग शहरो में बढ़ रही है अभी पिछले तीन-चार दिनों से लगातार वारदातें हो रही हैं,उन्होंने कहा कि इससे यह बात पूरी तरह साबित होती है कि पंजाब की सरकार पंजाब को नहीं चला सकती है इसलिए पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।सौरभ गुप्ता ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है इस सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के काफी नेताओं की सुरक्षा को यह कर कर हटाया था कि हमें पुलिस स्टेशनों और जनता की सुरक्षा के लिए भी पुलिस फोर्स की जरूरत है और अगर पुलिस थानों में है तो फिर ऐसी घटनाओं का होना यह साबित करता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री इन मुद्दों पर सख्त ही नहीं है और वह पंजाब में किसी बड़े दंगे का इंतजार कर रहे हैं,सौरभ गुप्ता ने कहा इसलिए पंजाब को केंद्र सरकार अपने हाथों में ले और तुरंत राष्ट्रपति शासन लगा कर पंजाब के लोगों को सुरक्षा दें तांकि आगे से ऐसी घटना ना हो क्योंकि पंजाब पहले भी आतंकवाद का संताप झेल चुका है।