Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पन्नू के रिश्तेदार को सरकारी पद……

पन्नू के रिश्तेदार को सरकारी पद……

पन्नू के रिश्तेदार को सरकारी पद देना हैरानीजनक : हरविंदर सोनी

पंजाब का हिन्दू अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है

गुरदासपुर 27 नवंबर (ब्यूरो) : आज शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व 6 जिलों के इंचार्ज हरविंदर सोनी ने हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि देश मे अराजकता फैलाने का प्रयास करने के कारण सिख फ़ॉर जस्टिस नामक आतंकी संगठन को और उसके संचालकों को भारत सरकार ने बैन किया हुआ है परन्तु दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने इस संस्था से जुड़े लोगों के रिश्तेदारों को सरकारी पद देना शुरू कर दिया है जो कि हैरानीजनक कृत्य है।
सोनी ने कहा कि आखिर आतंकी संस्थाओं के पास ऐसी क्या गिदड़सिंघी है जो हर पार्टी इनकी निकटता प्राप्त करने के लिए आतुर रहती है।
सोनी ने कहा कि पहले अकाली दल की सरकार में आतंकियों की तस्वीरें सवर्ण मन्दिर के अजायबघर में लगाई गईं और आतंकियों के परिजनों को सम्मानित किया गया यहां तक कि वल्टोहा ने संसद तक मे बोल दिया कि वो खालिस्तानी है।
सोनी ने कहा कि उसके उपरांत आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल आतंकी के घर पर ठहरते हैं जिससे उनकी निकटता भी आतंकी संगठनों के साथ साबित होती है और अब आतंकियों के खिलाफ मानी जाने वाली कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी छवि के विपरीत आतंकी संगठनों से निकटता बढ़ानी शुरू कर दी है इसी कड़ी में कांग्रेस सरकार में आतंकियों के रिश्तेदार को महत्वपूर्ण सरकारी पद दिया गया है इसके अतिरिक्त गुरदासपुर में आतंकी संगठनों द्वारा देश विरोधी नारे सरेआम लगाए गए जिसके कारण पंजाब के हिन्दू सकते में आ गए हैं उन्हें अपना भविष्य पंजाब में अन्धकारमय होता प्रतीत होने लगा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब का हिन्दू सोचने को मजबूर हो गया है कि वो किसको वोट करे क्योंकि प्रत्येक पार्टी तो आतंकियों और खालिस्तानियों को प्रोमोट करने में लगी हुई है और ये एक भारी चिंता का विषय है जिसके बारे में केंद्र सरकार को गम्भीरता से सोचना चाहिए।
उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि आतंकी के रिश्तेदार को तुरंत पदमुक्त करे।