Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing 110 वे दिन बैराज औसतियों के समर्थन में आए मंगतराम पासला

110 वे दिन बैराज औसतियों के समर्थन में आए मंगतराम पासला

जुगियाल ( हैप्पी) 

–डैमज प्रशासन की ओर से निकाले गए 32 कर्मचारियों की और से 110 वे दिन भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखी
—110वे दिन मंगतराम पासला ने दी बैराज प्रशासन को चेतावनी

19 अगस्त : बैराज बांध प्रशासन की और से अलग अलग विभागों में कार्यरत 32 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने पर उक्त कर्मचारियों ने अपने परिवारों सहित डैमज प्रशासन के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर अपना रोष प्रदर्शन व भूख हडताल 110वे दिनभी जारी रखी। आज भूख हड़ताल में मनिंदर सिंह, समायल सिंह, गनी, सुखविंदर सिंह और जतिंदर सिंह ने अपना योगदान दिया।
इस मौक़े पर आल इंडिया आर एम पी आई के महासचिव और सीटू यूनियन पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगतराम पासला विशेष रूप में शामिल हुए और रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बैराज प्रशासन को चेतावनी दी कि वह जल्द बैराज औसतियों के हक़ में फ़ैसला ले नहीं तो इस की चिंगारी पूरे पंजाब में जाएगी जिस को सँभालना मुश्किल होगा। इस मौक़े पर कर्मचारी नेता नत्था सिंह ,जसवंत सिंह संधू , बैराज बांध औसती कमेटी के प्रधान बलकार सिह पठानियां व अन्य कई कर्मचारी संगठनों ने निकाले गए कर्मचारियों की शीध्र बहाली की मांग की। रोष प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियेां ने बहाली न होने की सूरत में मरणब्रत रखने की चेतावनी दी है। उन्होने कहा कि बैराज बांध प्रशासन ने गलत कार्रवाई करके सर्विस कर रहे कर्मचारियों को बिना शो काज नोटिस दिए ही निकाला है, जो कि पूरी तरह असंवैधानिक है। निकाले गए कर्मचारियों व उनके परिवारों ने डैमज प्रशासन व सरकार को चेतावनी दी है कि यदि शीध्र ही उनकी सर्विस को बहाल नहीं किया गया तो वह बडा एक्शन लेने के लिए विवश हो जाएगें, जिसकी पूरी जिम्मेदारी डैमज प्रशासन की होगी।

फ़ोटो : भूख हड़ताल पर बैठे बैराज औसती को समर्थन देते हुए मंगतराम पासला।