पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
27 फरवरी : आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी गवर्नमेंट चेयरमैन हरीश चंद्र कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचकक,आम आदमी पार्टी हल्का पठानकोट इंचार्ज और पीटीडीसी चेयरमैन पंजाब गवर्नमेंट विभूति शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार उपमुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने चंडीगढ़ में उनकी गिरफ्तारी को लेकर कड़ा रोष प्रदर्शन किया।इस दौरान आप नेता अमित मिट्ठू,महिंद्र,सौरव,गरीश सैनी,ननू ठाकुर,शैली ठाकुर, तरसेम,अमित कुमार मंटू,लाडी, दीपक शर्मा,अंकित मेहरा के इलावा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।








