जिले में डेंगू दस्तक,40 वर्षीय महिला मिली पॉजिटिव
सर्वे के लिए पहुंची टीम को एक घर में मिला डेंगू लारवा
पठानकोट 9 मई (अविनाश शर्मा) : जिले में एक 40 वर्षीय डेंगू पॉजिटिव महिला सामने आई है जिसके तुरंत बाद सेहत विभाग की टीम ने हरकत में आते हुए जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर साक्षी के नेतृत्व में महिला द्वारा बताए गए एड्रेस पर पहुंचे आसपास के घरों में सर्वे अभियान चलाया गया। हालांकि कुछ दिन पहले उक्त महिला सिविल अस्पताल पठानकोट में डेंगू मलेरिया सिम्टम्स देखने पर उपचार के लिए पहुंची थी और जो महिला ने अपना ओपीडी स्लिप में नाम और पता बताया था उसी के आधार पर आज सेहत विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। लेकिन हैरानी की बात यह रही की महिला द्वारा बताया गया एड्रेस गलत निकला और इसके बाद सेहत विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे अभियान शुरू किया।
एक घर में मिला डेंगू का लारवा
सेहत विभाग की टीम ने मामून कैंट जहां उक्त महिला द्वारा अपना पता बताया गया था वहां पर 50 घरों मैं डेंगू मलेरिया सीजन को ध्यान में रखते हुए सर्वे किया गया। इस दौरान टीम को एक घर के कूलर में डेंगू का लारवा मिला जिसे मौके पर सप्रे टीम द्वारा नष्ट किया गया और पूरे घर व आसपास के घरों में सप्रे की गई।
टेस्ट करवाने आए लोग अपना सही पता दर्ज करवाएं: अनोख लाल
हेल्थ इंस्पेक्टर अनोख लाल ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि अगर वह सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में अपना डेंगू या किसी अन्य बीमारी का उपचार करवाने के लिए जाते हैं तो वहां पर अपना सही पता जरूर लिखवाए ताकि समय रहते मरीज और उसके आसपास रहने वाले लोगों लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा बनी रहे।
लोग डेंगू मलेरिया को हल्के में ना लें : डॉक्टर साक्षी
जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर साक्षी ने मामून कैंट में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि डेंगू मलेरिया सीजन शुरू हो चुका है और लोग इस को हल्के में ना लें। डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में डेंगू का उपचार बिल्कुल निशुल्क है और प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के टेस्ट की फीस 600 की गई है। उन्होंने कहा कि लोग डेंगू मलेरिया से बचने के लिए सेहत विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस को जरूर अपनाएं। इस मौके उनके साथ हेल्थ इंस्पेक्टर शर्मा, अनोख लाल, सुधीर कुमार, सप्रे वर्कर मौजूद थे।








