*विशव मलेरिया दिवस*
*जागरूकता से ही मलेरिया को खत्म किया जा सकता है : स्वास्थ्य निरीक्षक सन्दीप कुमार*
कालका 25 अप्रैल( चीफ अडीटर कालका) : स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अधीन उपमंडल अस्पताल कालका में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी इंचार्ज डॉ. रूपिंदर सिंह सैनी के दिशा निर्देश अनुसार हस्पताल के स्वास्थ्य निरीक्षक सन्दीप कुमार की देख रेख में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपलोहा में विशव मलेरिया दिवस मनाया गया । स्वास्थ्य निरीक्षक के निरीक्षण में पहले तो पपलोहा गांव में स्वास्थ्य कर्मचारी सोमपाल, सुभम गिल,अभिमन्यु और क्षेत्र की आशा वर्करों की तीन टीमों ने घर घर जा कर मलेरिया मच्छर के लारवा की चेकिंग की और लोगों को भी जागरूक किया कि किस प्रकार आप अपने आस पास में साफ सफ़ाई रख सकते हैं और खुद भी मलेरिया के लार्वा को बनने से रोक सकते हैं ताकि मच्छर पनपने ही ना पाए, मच्छर पैदा ही नहीं होगा तो मलेरिया भी नही होगा। टीम ने जगह जगह पर लोगो को इक्कठा कर हेल्थ टॉक दी। इसके बाद गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में जा कर मलेरिया के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को संबोधित करते हुए सन्दीप कुमार ने कहा कि हम सब खुद और अपने आस पास के लोगों को मलेरिया के बारे में जागरूक करके ही मलेरिया को खत्म कर सकते हैं। मलेरिया कोई लाइलाज बीमारी नहीं है।इससे घबराए नहीं बल्कि इससे बचाव के तरीके अपना कर और जागरूकता फैलाकर इससे बचा जासकता है। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों को विश्व मलेरिया दिवस के बारे में विस्तार से बताया और जागरूक का पम्पलेट देते हुए कहा कि इसमें मलेरिया बचाव के सभी तरीके लिखे हैं इन तरीकों को खुद भी अपनाए और आस पड़ोस के लोगों को भी इस बारे जागरुक करें। अपने आस पास जहां कोई भी गंदिगी फैलाए तो उसे रोके । बच्चो को कहा कि पम्पलेट को घर में जा कर सुरक्षित जगह पर चिपकाएं तथा इनमे लिखी बातों पर सप्ताह में एक बार अमल जरूर करेंगे तो घर में कभी भी मलेरिया दस्तक नही दे पाएगा। स्वास्थ्य विभाग की और से स्कूल के बच्चों को रिफ्रेसमेंट भी दी गई। अपील करते हुए कहा कि अपने घरों के आस पास पानी जमा ना होने दें ,घरों में और छत पर रखी टंकियों को हमेशा ढक कर रखें ,गमलों में जरूरत अनुसार ही पानी डालें, कूलर होदी का पानी हर तीन दिन बाद अच्छे से सुखा कर जरूर बदलें, विशेषकर फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रे को हर रोज खाली कर लें ,छतों पर बेकार पड़े टायरों में पानी जमा ना होने दे। बच्चे,बुजुर्ग और विषेशकर गर्भवती महिलाओं से अपील है अनुरोध है कि सुबह शाम फुल सलीव कपड़े डालें। कालका क्षेत्र के सभी पंच- सरपंच,युवा संगठन,समिति,समाज सेवी समूहों आदि से अनुरोध है कि मलेरिया के बारे में लोगों तक सही प्रकार से जागरूकता फैलाएं और अपने क्षेत्रवासियों को मलेरिया के प्रकोप से बचाने में अपना अहम योग्दान दे।








