Prime Punjab Times

Latest news
ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ 'ਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਫੂਕਿਆ ਭਗੌੜੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ* ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਸਵਾਈਨ ਫਲੂ ਸੰਬੰਧੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰੀ ਵੁਸੂ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲ੍ਹਾਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ‘ਟੈਲੇਂਟ ਹੰਟ ਫਿਏਸਟਾ-2026’ ਦੌਰਾਨ ਨਵੇਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵਿਖਾਏ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਦੇ ਜੌਹਰ *ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਹਿੱਤਕਾਰੀ ਸਭਾ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਲੱਗ ਰਹੇ ਲੰਬੇ ਕੱਟਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਸਬੰਧੀ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਡਿਵੀਜ਼... *ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਤੋਂ ਭੱਜਣ ਵਾਲੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਫੂਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ ਵੱਧ ਰਹੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing अपनी हास्य कला से होशियारपुर को गुदगुदा गए दि कामिक सिंह

अपनी हास्य कला से होशियारपुर को गुदगुदा गए दि कामिक सिंह

अपनी हास्य कला से होशियारपुर को गुदगुदा गए दि कामिक सिंह

क्राफ्ट्स बाजार में आयोजित कामेडी नाइट में स्टैंडअप कामेडियन मनप्रीत सिंह के किस्सों पर ठहाके मार कर हंसे लोग
क्राफ्ट्स बाजार में आए लोगों ने शिल्पकारों से जमकर की खरीददारी व फूड कोर्ट में चखा अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद

होशियारपुर , 28 मार्च (ब्यूरो) : लाजवंती स्टेडियम होशियारपुर में आयोजित क्राफ्ट्स बाजार में रविवार सांय दि कामिक सिंह के नाम से मशहूर स्टैंडअप कामेडियन मनप्रीत सिंह अपनी अनोखी हास्य कला से होशियारपुर वासियों को गुदगुदा गए। मनप्रीत सिंह ने अपने विशेष अंदाज में ऐसे-ऐसे किस्से सुनाए कि पूरा स्टेडियम ही हंस-हंस कर लोटपोट हो गया। किस्से भी हर आम जिंदगी से जुड़े हुए, जिसके चलते हर कोई ठहाके मार कर हंसने के लिए मजबूर था।
मनप्रीत सिंह ने बताया कि अगर हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को देखें तो कामेडी वहीं से निकल कर आती है, बस उसे बताने का अंदाज होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे अपने जिंदगी के अनुभवों को कामेडी के माध्यम से दर्शकों से सांझा करते हैं। क्राफ्ट्स बाजार में मनप्रीत सिंह की कामेडी को सुनने होशियारपुर के अलग- अलग हिस्सों से लोग परिवार सहित पहुंचे थे। इस दौरान जिला विकास फैलो आदित्य मदान की ओर से मनप्रीत सिंह को सम्मानित भी किया गया।
रविवार का दिन होने के कारण क्राफ्ट्स बाजार में भीड़ आम दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा थी और लोगों ने रविवार की छुट्टी का क्राफ्ट्स बाजार में जम कर लुत्फ भी उठाया। इस दौरान लोगों ने जहां उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के नेतृत्व में आए विभिन्न राज्यों के कलाकारों के नृत्य का आनंद उठाया वहीं जमकर अलग-अलग राज्यों से आए शिल्पकार व कारीगरों की ओर से हाथ से बनाई गई वस्तुओं की खरीददारी की। इसके अलावा बच्चों ने झूलों को आनंद उठाया व वहां लगे फूड स्टाल में भी अलग- अलग स्थानों के व्यंजनों का स्वाद चखा।