Prime Punjab Times

Latest news
ਪੰਜਾਬ 'ਚ 129 DSPs ਦੇ ਹੇਏ ਤਬਾਦਲੇ, ਹਰਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦਸੂਹਾ ਤੇ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਹੋਣਗੇ ਨਵੇਂ DSP ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਸਕੀਮਾਂ, ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸਮੀਖਿਆ ਡੀਏਵੀ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ,ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਐਨ.ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਯੂਨਿਟ ਵੱਲੋਂ 'ਠੋਸ ਕਚਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਨ' ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਭਾਈ ਸੁੱਖਾ ਸਿੰਘ ਭਾਈ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਯਾਦਗਾਰੀ ਪਾਰਕ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗਵਰਨਰ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ *ਇਤਿਹਾਸਕ ਨਗਰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਹੁਲਾਰਾ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ 177 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪ੍ਰਾਜੈ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਸੀ.ਬੀ.ਐਸ.ਈ ਬੋਰਡ ਦਸਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦਾ ਨਤੀਜਾ 100 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਰਿਹਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ 'ਭਾਰਤੀ ਗਿਆਨ ਪ੍ਰਣਾਲੀ' ਤਹਿਤ ਗਣਿਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਸੀ.ਏ ਪੰਜਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਰਿਹਾ – ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ 150 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing LATEST.. 24 मार्च को पंजाबी गायक सतिंदर सरताज की आवाज से गूंजेगा होशियारपुर

LATEST.. 24 मार्च को पंजाबी गायक सतिंदर सरताज की आवाज से गूंजेगा होशियारपुर

24 मार्च को पंजाबी गायक सतिंदर सरताज की आवाज से गूंजेगा होशियारपुर

लाजवंती स्टेडियम में आयोजित क्राफ्ट्स बाजार में होने वाली स्टार नाइट में सतिंदर सरताज देंगे लाइव परफार्मेंस

सिविल व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व अन्य इंतजाम किए पुख्ता, एस.एस.पी ने दौरा कर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

सुरक्षा व ट्रैफिक के लिए जिला पुलिस के एक एस.पी, 5 डी.एस.पी, 7 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर सहित 252 अधिकारी व कर्मचारी तैनात

होशियारपुर, 23 मार्च(ब्यूरो) : डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि लाजवंती स्टेडियम में आयोजित क्राफ्ट्स बाजार में 24 मार्च को सांय 7 बजे प्रसिद्ध पंजाबी गायक सतिंदर सरताज की लाइव परफार्मेंस होगी, जिस संबंधी सिविल व पुलिस प्रशासन की ओर से सभी जरुरी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्राफ्ट्स बाजार में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, सी.सी.टी.वी. कैमरों की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आने वाले दर्शकों के लिए पीने के पानी, डस्टबिन, टैंपरेरी शौचालय, पार्किंग, टिकट काउंटर की भी उचित व्यवस्था है ताकि आने वाले दर्शकों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि इसी तरह 27 मार्च को सांय 7 बजे क्राप्ट्स बाजार में स्टैंड अप कामेडियन मनप्रीत सिंह भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने लोगों को क्राफ्ट्स बाजार में परिवार सहित आने की अपील की है।
स्टार नाइट में सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा करने के लिए आज एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने भी लाजवंती स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास)श्री हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) श्री संदीप सिंह, एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल के अलावा पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
एस.एस.पी ने बताया कि स्टार नाइट संबंधी सुरक्षा व ट्रैफिक संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था संबंधी एक एस.पी, पांच डी.एस.पी, सात इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर सहित 252 अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए लाजवंती स्टेडियम में विशेष पुलिस दस्ता तैनात करने के अलावा पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस फोर्स भी तैयार रखी गई है।

error: copy content is like crime its probhihated