Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing गौवंश की निर्मम हत्या निंदनीय व असहनीय: सचिन शर्मा

गौवंश की निर्मम हत्या निंदनीय व असहनीय: सचिन शर्मा

पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन ने टांडा में हुई घटना की जांच के लिए गठित की दो सदस्यीय कमेटी, सात दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
– डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी से मामले की जानकारी हासिल कर जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश

होशियारपुर, 12 मार्च( ब्यूरो) : पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री सचिन शर्मा ने होशियारपुर के टांडा में गऊवंश की निर्मम हत्या की घोर निंदा करते हुए इसका कड़ा नोटिस लिया है। उन्होंने कहा कि गौवंश की हत्या निंदनीय व असहनीय है। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से इस घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो कि सात दिनों के भीतर आयोग को पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
चेयरमैन गऊ सेवा आयोग ने इस पूरे मामले संबंधी डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी व डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग से सारी जानकारी ली और उन्हें इस संबंध में की जाने वाली कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के लोगों को अपील करते हुए प्रेम, सद्भाव व शांति बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और इसमें संलिप्त आसमाजिक तत्वों व धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले लोगों के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग हेतु वे मुख्य मंत्री पंजाब से मिलेंगे।
श्री सचिन शर्मा ने कहा कि गौवंश हमारी भारतीय संस्कृति की जीवित धरोहर, सनातन संस्कृति व आस्था का प्रतीक है। इस तरह की बर्बरता, क्रूरता व हत्या करना हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब गऊ सेवा आयोग हमेशा ही इन असामाजिक तत्वों द्वारा की गई, इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लेता रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से प्रदेश व केंद्र की सरकारों को भी असमाजिक तत्वों द्वारा की जा रही घटनाओं पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कानून बनाने के लिए आग्रह किया गया है ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।