पठानकोट, 26 फरवरी,( सूरज कुमार, अविनाश शर्मा ) जीएनडीयू सरकारी कॉलेज लमीनी पठानकोट में एसएसपी पठानकोट के दिशा निर्देशानुसार पंजाब पुलिस की ओर से लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर डीएसपी सुशील कुमार उपस्थित हुए। इसके साथ ही वूमेन सेल रूलर इंस्पेक्टर सीमा, सीआईडी जगदीश, वुमन सैल सिटी एएसआई कविता, लेडी कांस्टेबल सोनम, लेडी कांस्टेबल रमा चौधरी, लेडी सीनियर सिपाही सुशील आदि टीम भी मौजूद रहे। इस दौरान पंजाब पुलिस की ओर से कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के लिए अलग-अलग तरीकों के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि कभी भी इमरजेंसी में पंजाब पुलिस द्वारा जारी नंबर 181,112 एवं शक्ति एप के जरिए पुलिस से संपर्क किया जा सकता है, जिसके बारे में भी छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। डीएसपी सुशील कुमार ने कहा कि लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर आना जरूरी है ताकि वह किसी भी मुसीबत के सामने उसका डटकर सामना कर सकें। वहीं समाज सेवक विजय पासी ने भी लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राकेश मोहन शर्मा ने पंजाब पुलिस एवं आए अतिथियों का सेमिनार के लिए धन्यवाद किया।
पंजाब पुलिस ने सरकारी कालेज की लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए
- Post published:February 26, 2022
You Might Also Like
ਸੰਨੀ ਓਬਰਾਏ ਫਿਜ਼ੀਓਥੈਰੇਪੀ ਸੈਂਟਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਉਦਘਾਟਨ
ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਸ.ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਨੂੰ ਢਾਹੇ ਜਾਣ ਦਾ ਮਸਲਾ ਹੋਇਆ ਹੱਲ
चोरी की गई बैटरियों सहित एक व्यक्ति को किया काबू
ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਗਤਕਾ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ








