Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजिस्टर पंजाब ने उठाई मांग…..

जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजिस्टर पंजाब ने उठाई मांग…..

पीएम मोदी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बनाए कानून  : संस्थापक जोगिंदर अंगूराला व जिला प्रभारी आजाद शर्मा

पत्रकारों के बच्चों को शिक्षा प्रणाली में अन्य वर्गों की तरह मिले कोटा, ताकि शिक्षित होकर देश की बेहतरी में डाल सके अहम सहयोग

बटाला  20 दिसंबर (अविनाश शर्मा ) : लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाते मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधुओं की सुरक्षा और उनके जीवन शैली को बढ़िया बनाने के लिए केंद्र कि मोदी सरकार को ठोस कानून बनाने चाहिए। यह शब्द जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजिस्टर्ड पंजाब के प्रदेश प्रधान एवं संस्थापक जोगिंदर अंगूराला एवं जिला प्रभारी अमृतसर एवं जिला गुरदासपुर प्रधान अजय शर्मा ने कहे। प्रदेश प्रधान जोगिंदर अंगूराला व जिला प्रभारी आजाद शर्मा ने कहां की मोदी सरकार की तरफ से काफी लंबे समय से अटके हुए फैसले लिए गए हैं। मोदी सरकार की तरफ से कई ऐसे फैसले दिए गए हैं जो कि देश की जनता स्वपन में भी नहीं सोच सकती थी। पदाधिकारियों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि पत्रकारों को उनकी सुरक्षा को लेकर उनके बच्चों व परिजनों के उज्जवल भविष्य के लिए कोई नया कानून बनाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि अन्य वर्गों की तरह पत्रकारों के बच्चों के लिए भी उनके उज्जवल भविष्य के लिए उनकी शिक्षा प्रणाली में कोटा दिया जाए एवं उनकी जीवन शैली को बढ़िया बनाने के लिए उन्हें भी अन्य वर्गों की तरह हर सरकारी सुविधा दी जाए ताकि उन्हें भी किसी भी तरह का समस्याओं का सामना ना करना पड़े ।ताकि वह भी अपने अभिभावकों की तरह देश की सेवा में अहम योगदान डाल सके। अंगूराला व आजाद ने कहा कि पत्रकार अपनी जान की परवाह किए बिना ही समाज में घटित होने वाली हर घटना को देश की जनता के सामने लाकर अपना कर्तव्य पूरा करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के केंद्र सरकार बीमा करवाएं और उन्हें कई तरह की सरकारी सुविधाएं दे ताकि वह भी अपने परिवार के पालन-पोषण में किसी तरह की भी समस्या का सामना ना करें।