पठानकोट 06 दिसंब (ब्यूरो) : कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया, परमवीर चक्र को पठानकोट के सलारिया स्मारक स्थल पर कमांडर 21 सब एरिया और शहीद के परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी । शहीद कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया ने इस दिन कांगो गणराज्य के कटंगा प्रांत में एक वीरतापूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व किया, जहां उसने और उसके सैनिकों ने 150 विद्रोहियों का खुखरी से मुकाबला किया, जिसमें से 40 विद्रोहियों की मौत हो गई। उन्होने अपनी जिम्मेदारी को पूरी लग्न और निष्ठा से पूरा किया लेकिन ऐसा करने में अपनी जान कुर्बान कर दी। उनके कर्तव्य और साहस के लिए उन्हें सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए दिया जाने वाला एकमात्र परमवीर चक्र है।
*शहीद कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया परमवीर चक्र को दी गई श्रद्धांजलि*
- Post published:December 6, 2021







