सिविल सर्जन डॉ रबिदर कौर के दिशा निर्देश पर सीएचसी घरोटा में हेपेटाइटिस डे पर कार्यक्रम का आयोजन
हेपेटाइटिस दूषित पानी पीने, दूषित खाना खाने , बिना हाथ धोए खाना खाने से फैलता है : डॉक्टर संदीप
पठानकोट (अविनाश शर्मा, तरुण, रोहित ) : सिविल सर्जन डा.रुबिंदर कौर के दिशा निर्देशों पर जिले के सभी सीएचसी में वल्र्ड हेपेटाइटिस डे मनाया गया। इसी कड़ी के तहत सीएचसी घरोटा में एसएमओ डा.बिंदू गुप्ता की अध्यक्षता में वल्र्ड हेपेटाइटिस डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को जागरूक करते डा.सदींप ने बताया कि हेपेटाइटिस दुषित खाना खाने, दुषित पानी पीने, दुषित फल खाने व बिना हाथ धोये खाना खाने से फैलता है। इसलिए अपने आस-पास साफ-सफाई रखें व खाना पीने वाली वस्तुओं को ढक कर रखें । उन्होंने बताया कि हलका बुखार,मासपेशियों में दर्द,भुख न लगना,उल्टी आना,पेशाब का रंग गाढ़ा पीला होना व कमजोरी महसूस होना हेपेटाइटिस ए व ई के लक्ष्ण है। बताया कि पीने के पानी को उबाल कर पीने व साफ-सुथरा खाना खाने से हम इस बीमारियों से अपना बचाव कर सकते है। उन्होंने ने बताया कि काला पीलिया भी हेपेटाइटिस का ही रूप है। यह संक्रमित मरीज से किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को भी हो सकता है। संक्रमित खुन चढ़ाने ,संक्रमित सुई के प्रयोग से , संक्रमित मरीज का टुथ ब्रश,रेजर प्रयोग करने व गर्भवती महिला से होने वाले बच्चे को भी काला पीलिया हो सकता है। ऐसे में इंजेक्शन लगवाने से पहले जांच ले कि डाक्टर के द्वारा लगाई गइ सुई नई है। वहीं सरकार की ओर से मान्यताप्राप्त बल्ड बैंक से ही खून लें , रेजर व ब्रश सांझे तौर पर इस्तेमाल न करें। एेसा करने से काले पीलिया से बचाव किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान डा.संदीप कुमार,डा.प्रिया,सीता देवी, तृप्ता देवी व अन्य मौजूद रहे








