श्री राम कथा के पांचवे दिन डॉ संजीव शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित कर कथा की आरम्भना करवाई
भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी..पर.रामजन्म दौरान मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
गढ़दीवाला में श्री राम कथा पांचवे दिन में हुई प्रवेश
गढ़दीवाला : (योगेश गुप्ता)- श्री राम नवमी उत्सव समिति गढ़दीवाला द्वारा श्री राम जन्म उत्सव के सम्बंध में शहर निवासियों के सहयोग व बाबा अवतार नाथ जी चठियालियां वालो की अपार कृपा व मन्दिर सेवादार महंत कृपाल दास जी की अद्यक्षता में श्री राम मंदिर गढ़दीवाला में करवाई जा रही श्री राम कथा आज पांचवे दिन में प्रवेश हुई । इस मौके पर सबसे पहले डॉ संजीव शर्मा ने अपने कर कमलों से ज्योति प्रज्वलित कर कथा के पांचवें दिवस की आरम्भना कि । इस मौके पर कथाव्यास पंडित हेमदीप शास्त्री ने आज कथा के पांचवे दिन बताया के रामजी श्री विष्णु भगवान के सातवें अवतार है । उन्होंने राम जी के पिता राजा दशरथ, भगवान रामजी की माता कौशल्या, लक्ष्मण और शत्रुघ्नजी की माता सुमित्रा और भरतजी की माता कैकेयी के बारे व राम जन्म से पहले के जीवन पर प्रकाश डाला । उपरांत हर्षोउल्लास से सभी श्रदालुओं को राम जन्म चरित्र सुनाया । इस मौके उन्होंने “भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी”… सुनाकर सब भक्तों को झुमाया व आरती कर कथा को विश्राम दिया । इस मौके पर इस मौके पर राम उत्सव कमेटी से पंडित दलबीर चंद शर्मा, विशाल शर्मा, डॉ मोहन लाल थंमन ,रमाकांत शर्मा,डॉ संजीव शर्मा,राज कुमार त्रिवेदी,रविन्द्र चोपड़ा,राजीव भार्गव,पंकज सैनी,संदीप घई,पवन गुप्ता,बावा तलवाड़,जयराज शर्मा,मुकल भार्गव,दिनेश कुमरा,राजेश शर्मा,ऋषव भार्गव,जिन्दर रूपोवलिया आदि महिलायों सहित राम भक्तजन उपस्थित थे ।








