Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing डीएसपी का चार्ज मामले की कशमकश के बाद दो सप्ताह की देरी बाद देव सिंह ने डीएसपी सिटी चार्ज संभाला

डीएसपी का चार्ज मामले की कशमकश के बाद दो सप्ताह की देरी बाद देव सिंह ने डीएसपी सिटी चार्ज संभाला

बटाला , (अविनाश शर्मा, राज अमृत सिंह,नीरज शर्मा )-चर्चा का विषय बने डीएसपी सिटी चार्ज संभालने में चली कशमकश के बाद देव सिंह ने डीएसपी सिटी का चार्ज संभाल लिया है इससे पहले परविंदर कौर बतौर डीएसपी सिटी थी जिनका तबादला अब गुरदासपुर हो गया है।

बाक्स 

विवादित रहा डीएसपी सिटी चार्ज का मामला-गौरतलब है कि देव सिंह को पिछले करीब दो सप्ताह पहले डीएसपी सिटी का चार्ज मिला था लेकिन डीएसपी सिटी परविंदर कौर की ओर से अपने पद से रिलीव नही हो रही थी जो कि काफी चर्चा का विषय बना और समाचार पत्रों व सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बन कर छाया रहा जिस पर एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की ओर से स्पष्ट किया गया कि देव सिंह भोपाल में ट्रैनिंग पर गए हैं जबकि सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार देव सिंह शहर में ही थे लेकिन चार्ज नही दिया जा रहा था जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को मिलने के बाद अब करीब दो सप्ताह के बाद दो सप्ताह बाद देव सिंह ने डीएसपी सिटी के तौर पर चार्ज संभाला है। डीएसपी सिटी देव सिंह अपनी ईमानदारी व कार्यकुशलता के चलते हमेशा ही दबंग पुलिस आफिसर के तौर पर चर्चा में रहते हैं

नशा तस्करी करने वाले व असामाजिक तत्वों को बखशा नही जाएगा: डीएसपी सिटी देव सिंह

देव सिंह ने डीएसपी सिटी का चार्ज संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि नशा तस्करी रोकना व असामाजिक तत्वों पर नुकेल कसना मेरा मुखय लक्ष्य होगा इनको किसी कीमत पर बखशा नही जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की जान माल की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। यदि किसी को भी अपने इलाके में नशा तस्करी व शरारती तत्वों की गतिविधियों के बारे में जानकारी है तो उनको समय रहते रोकने के लिए सीधा पुलिस से संपर्क करे। डीएसपी देव सिंह ने कहा कि पुलिस नाकाबंदी व पीसीआर गश्त से पुलिस शहरवासियों की सुरक्षा के लिए चौकस है। बिना डर खौफ के मेरे पास सीधा शिकायत लेकर नागरिक मेरे पास आए डी. एस. पी देव ने कहा की पुलिस जनता के लिए ही है