दसूूहा(चौधरी)
माता रानी चौंक दसूूहा में सरबत दे भले की अरदास की गई
24 दिसम्बर : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता गुजर कौर जी , चार साहिबजादों एवं पौष मास में शहीद हुए समूह शहीदों की याद को समर्पित माता रानी चौंक दसूूहा के दुकानदारों की ओर से सरबत दे भले की अरदास की गई । सरबत दे भले की अरदास के उपरांत माता रानी चौंक दसूूहा में दूध एवं नमकीन मठींयों का लंगर बड़ी श्रद्धा के साथ लगाया गया । इस अवसर पर आते जाते राहगीरों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर माता रानी चौंक दसूहा के दुकानदारों ने चार साहिबजादों एवं पौष मास में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए । इस अवसर पर रजिंद्र सिंह अरोड़ा , सुरजीत सिंह सोनू,तरसेम लाल ढीकला ,चैन सिंह भारज,अजय कुमार,उमेश कुमार शर्मा मेशी , हरीश अरोड़ा ,बिल्ला अरोड़ा,पत्रकार इन्द्रजीत शर्मा,दीपक शर्मा,विवेक नीलकंठ ,डॉक्टर भास्कर,संजीव कुमार राजू , सन्नी,नीरज नीलकंठ,हरीश दुआ,तरलोचन सिंह अरोड़ा , चक्षु मैहरा,दिवांशू शर्मा,दीपक राज,मनिंदर ढिकला आदि के अलावा माता रानी चौंक दसूूहा के दुकानदार एवं अन्य राहगीर उपस्थित थे ।
फोटो कैप्शन .. . माता रानी चौंक दसूूहा के दुकानदार दूर के लंगर की सेवा करते हुए ।








