शाहपुर कंडी( हैप्पी, तरूण)
इंग्लैंड की काउंसलर आशा दयाल ने बीबी रहमती नर्सिंग कॉलेज का किया दौरा
कॉलेज मैनेजमेंट ने किया भव्य स्वागत
26 अक्टूबर : भारत में जन्मी विदेशों में अपना नाम ऊंचा करने वाली इंग्लैंड के शहर कोवनटर की काउंसलर आशा दयाल की ओर से आज बीबी रैहमति नर्सिंग कॉलेज कोर्ट मटी का विशेष दौरा किया गया। वहां पर उनका कॉलेज मैनेजमेंट और कम गिनती कमीशन के पूर्व चेयरमैन बाबू मनावर मसीह एवं एमडी प्रिया सहोता की अगुवाई में फूलों के गुलदस्ते एवं शाल भेंट कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर आशा दयाल ने बताया कि वह इंग्लैंड की नेशनल पार्टी के साथ संबंध रखते हैं तथा पार्टी के बैनर के नीचे उन्होंने काउंसलर का चुनाव जीतकर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष के लोगों के लिए एक सौभाग्य वाली बात है कि भारतीय मूल के एक व्यक्ति जो आज यूके के प्रधानमंत्री अहुदे पर पहुंचे हैं। जिसके लिए उन्होंने संपूर्ण भारत वर्ष के लोगों को बधाई दी उन्होंने कहा इससे पूरे भारतवर्ष का दुनिया में नाम ऊंचा हुआ है उन्होंने भारत वासियों को अपील की है कि वह सभी मिलजुल कर आपसी भेदभाव छोड़ कर सभी धर्मों के लोग मेल मिलाप के साथ एक दूसरे का सहारा बन देश को उन्नति की राह पर ले जाएं। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन बाबू मनावर मशीनें यूके काउंसलर आशा दयाल का कॉलेज में दौरा करने पर स्वागत किया तथा भारतीय मूल के व्यक्ति का इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बनने पर कहां कि आज पूरे भारत के लिए एक बहुत ही सौभाग्य वाली बात है कि भारतीय मूल का एक व्यक्ति विदेश में रहकर राजभोग का वारिस बनकर यूके का नेतृत्व कर रहा है इस मौके पर उन्होंने सभी धर्म के लोगों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर मैनेजमेंट मेंबर प्रिंस सहोता, जोआए सहोता, प्रिंसिपल जसमेल कौर, मैडम नेहा, मैडम पूनम, मैडम रचना सहित अन्य मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
फोटो काउंसलर आशा दयाल का स्वागत करते हुए मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य।








