Prime Punjab Times

Latest news
ਮਹਾਰਾਣਾ ਪ੍ਰਤਾਪ ਜਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਭਾਸ਼ਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ, ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਦੇਸ਼ਭਗਤੀ ਅਤੇ ਸ਼ੌਰਿਆ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਸੰਦੇਸ਼ *ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਦੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੀ ਜੋਨ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਝੰਡੀ* RTO ਨੇ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਤਹਿਤ 15 ਸਕੂਲ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਜਾਂਚ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ ਮੈਡੀਕਲ ਲੈਬ ਸਾਇੰਸ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਰਿਹਾ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਪਿੰਡ -ਪਿੰਡ ਦਿਖਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਡਾਕੂਮੈਂਟਰੀ ਵਿਸ਼ਵ ਪੱਧਰੀ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਬੀ.ਬੀ.ਐਮ.ਬੀ. ਹਸਪਤਾਲ ਨੂੰ ਪੀ.ਜੀ.ਆਈ. ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਅਪਗ੍ਰ... ਦਸਵੰਧ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਚੌਥੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ 'ਚ ਕੀਤਾ ਖੂਨਦਾਨ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲੀਜੀਏਟ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ, ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਇੰਟਰ ਹਾਊਸ ਭਾਸ਼ਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਸਾਬਕਾ SHO ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਗਰਾ ਨੂੰ ਦਸੂਹਾ ਅਦਾਲਤ ਚ ਕੀਤਾ ਪੇਸ਼, 3 ਦਿਨਾਂ ਦਾ... , ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਵੱਲੋਂ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ.ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing कांग्रेस ही पंजाब में पंजाबियत को बचाएगी : प्रियंका गांधी

कांग्रेस ही पंजाब में पंजाबियत को बचाएगी : प्रियंका गांधी

पठानकोट 17 फरवरी ( सूरज अविनाश) , : मोदी व केजरीवाल पर जमकर भरसी प्रियंका गांधी कांग्रेस की दिग्गज नेत्री प्रियंका गांधी ने वीरवार को पठानकोट में कांग्रेस पार्टी की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधते हुए बरसे। उन्होंने बड़े मियां तो बड़े मियां और छोटे मियां सुबाहन अल्ला….. कहकर उन्हें निशाने पर लिया। प्रियंका ने कहा कि बड़े मियां किसानों को आतंकवादी कहते हैं और छोटे मिया खुद आतंकवादियों के घर में जाकर रहते हैं। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ही पंजाब में पंजाबियत को बचाएगी। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी असली पंजाबी हैं। ये असली सरदार हैं। इनके दिलों में पंजाबियत है। इन्होंने 111 दिन में बड़े काम किए हैं। किसानों कर्ज माफ किए, बिजली के बिल माफ किए। पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल पंजाबियत की बात करते हैं लेकिन उन्हें इसका अर्थ नहीं पता। प्रियंका ने कहा कि मेरी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई है। मेरे ससुर सबकुछ छोड़कर सास को पाकिस्तान के सियालकोट से बचाकर लाए थे। मुरादाबाद में खून पसीने से बिजनेस बनाया। पंजाबियत सेवा है, सच्चाई है, सदभाव है। मेहनत है, खुद्दारी है। सिर्फ मालिक के सामने झुकता है पंजाबी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा कि बड़े मियां बड़े उद्योगपति मित्रों के सामने झुक चुके हैं। छोटे मियां केजरीवाल सत्ता के लिए किसी के भी सामने झुक सकता है। आज केवल बड़े उद्योगपतियों के लिए काम किया जा रहा है। छोटे कारोबारियों की कोई सुधि नहीं ले रहा। सरकार रोजगार देने वाली पब्लिक सेक्टर यूनिटें बेच रही है। ऐसे में रोजगार कहां से आएंगे। नौजवान बेरोजगार हैं, किसान के खून पसीने के मेहनत की कमाई भी प्रधानमंत्री दो उद्योगपतियों को सौंप रहे थे। प्रधानमंत्री ने अपने लिए 16,000 करोड़ के दो विमान खरीदे, पूरी दुनिया में घूमे लेकिन किसानों से नहीं मिले। उनके मंत्री के बेटे ने छह किसानों को जीप के नीचे कुचल दिया। जब आंदोलन किया तभी कार्रवाई की गई। उसी मंत्री के बेटे की जमानत हो गई है और वह रिहा होने वाला है। उसी मंत्री के साथ पीएम स्टेज साझा करते हैं। कोई विकास के बारे में नहीं बोल रहा, आपकी समस्याओं के बारे में नहीं बोल रहा। पूरा देश चुनिंदा उद्योगपतियों को बेचा जा रहा। दिल्ली में पुलिस भी अरविंद केजरीवाल के अंडर नहीं है। पंजाब में कैसे ला आर्डर देंगे। केजरीवाल तो केंद्र की अनुमति के बगैर एक भी फाइल पास नहीं पास नहीं कर सकते। इस मौके उनके साथ हलका पठानकोट के कांग्रेस प्रत्याशी अमित विज, हलका भोआ से कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर पाल, हलका सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश पुरी, कांग्रेस नेता अशीष विज, मेयर पन्ना लाल भाटिया व अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: copy content is like crime its probhihated