पंजाब में एक और पूर्व कांग्रेसी विधायक के खिलाफ विजिलेंस जांच हुई शुरू
26,अक्टूबर(ब्यूरो रिपोर्ट) : कांग्रेस नेता और पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने की शिकायत की गई थी।जिसे लेकर विजिलेंस को मिली शिकायत की जांच के लिए विजिलेंस के अमृतसर कार्यालय से रिपोर्ट भी मांग ली गई है सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी अनुसार विजिलेंस को किसी व्यक्ति द्वारा एक शिकायत दी गई थी जिसके अनुसार यह आरोप लगाए गए थे कि विधायक अमित विज द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान नगर निगम पठानकोट के क्षेत्र में अवैध रेत खनन और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया था जिसमें की नगर निगम पठानकोट के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भी उसका साथ दिया गया था जिस संबंध में शिकायतकर्ता की ओर से कुछ तथ्य भी विजिलेंस को सौंपें गए थे और जिनकी जांच की जा रही है जिसके आधार पर पता चला है कि विजिलेंस ब्यूरो मुख्यालय द्वारा उक्त शिकायत को जांच के लिए विजिलेंस एसएसपी अमृतसर को भेज कर जल्दी से जल्दी उसकी रिपोर्ट देने के लिए भी कहा गया है।








