पठानकोट/कंदरोड़ी : (योगेश गुप्ता) एक बार फिर आर्मी पब्लिक स्कूल कंदरोड़ी के प्रतिभावान छात्रों ने 4 जुलाई से 8 जुलाई 2022 तक आर्मी पब्लिक स्कूल पठानकोट में आयोजित *एथिक बाउल प्रतियोगिता* में अपनी असाधारण प्रतिभा दिखाकर विद्यालय के नाम को चार चाॅंद लगाए है । इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री दीप्ति शर्मा के कुशल नेतृत्व में एपीएस कंदरोड़ी के 6 छात्रों जिनमें साक्षी ठाकुर, मोहिनी शर्मा, पूनम जरियाल, कुशाग्र पठानिया, अभय चौधरी और वंशिका ने 7 विद्यालयों की इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कमांड स्तर प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया है । स्कूल प्रभंधकों ने जानकारी देते हुए बताया के इस प्रतियोगिता में छात्रों के मार्गदर्शक के रूप में हिंदी तथा अंग्रेजी विभाग ने अहम भूमिका निभाई है । उन्होंने बताया के वह भविष्य में भी आर्मी पब्लिक स्कूल कंदरोड़ी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध रहेंगे ।
आर्मी पब्लिक स्कूल कंदरोड़ी के छात्रों ने लहराया फिर से अपनी विजय का परचम
- Post published:July 11, 2022
You Might Also Like
ਬਲਾਚੌਰ ਪਬਲਿਕ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਈਸ਼ਾ ਨੇ ਦਸਵੀਂ ਚੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਥਾਨ ਕੀਤਾ ਹਾਸਲ…
ਕੇ.ਐਮ.ਐਸ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ.ਆਈ.ਟੀ ਪਹਿਲੇ ਸਮੈਸਟਰ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਰਿਹਾ
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਸੰਗੀਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ‘ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਲਾ ਵਿੱਚ ਖੋਜ ਖੇਤਰ’ਵਿਸ਼ੇ ਉੱਪਰ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ
30,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਬੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓ.ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ







