ललित शर्मा विधानसभा दसूहा के भाजपा सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त,तीक्ष्ण सूद व संजीव मन्हास ने किया सम्मानित
गढदीवाला 18 दिसंबर (चौधरी) : भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास की अध्यक्षता में आज गढ़दीवाला में बैठक हुई। इस अवसर पर तीक्ष्ण सूद विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर ललित शर्मा को दसूहा विधानसभा का सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर तीक्ष्ण सूद और मन्हास ने कहा कि कठिन भाजपा में काम करने वाले और ईमानदार पार्टी कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान किया जाता है।उन्होंने कहा कि मेहनती लोगों को जिम्मेदारी देकर पार्टी में उनका सम्मान किया जा रहा है।इस मौके विजय पठानिया प्रधान पंचायती राज सेल पंजाब,कैप्टन कर्ण सिंह,नरेश डडवाल,गुरविंदर सिंह,शिव दियाल ,योगेश सपरा,हितीन पूरी,और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।