Prime Punjab Times

Latest news
ਚੰਗੀ ਸਿਹਤ ਲਈ ਪੌਸ਼ਟਿਕ ਅਤੇ ਸੰਤੁਲਿਤ ਖੁਰਾਕ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ : ਡਾ ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ-2026’ ਸੀਜ਼ਨ-4 ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕਰਵਾਉਣ ਖਿਡਾਰੀ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ *ਵੈਦ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ (ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲਿਆਂ) ਦਾ ਪਿੰਡ ਕਾਲਰਾਂ ਵਿਖੇ ਵਿਧੀਪੂਰਵਕ ਰਸਮਾਂ ਨਾਲ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ* ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਕਾਮਿਆਂ ਵਲੋਂ ਮੰਤਰੀ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੂੰਡੀਆ ਦੇ ਹਲਕਾ ਸਾਹਨੇਵਾਲ ਵਿੱਚ 5 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਲਗਾਤਾਰ ਮੋ... ਜ਼ੋਨਲ ਪੱਧਰੀ ਐਥਲੈਟਿਕਸ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ 'ਚ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ  ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਰਥ ਸ਼ਾਸਤਰ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਨੈਤਿਕ ਸਿੱਖਿਆ ਸੰਬੰਧੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਭਾਰਤੀ ਗਿਆਨ ਪਰੰਪਰਾ ਅਤੇ ਨੈਤਿਕ ਮੁੱਲ’ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਗਣਿਤ ਅਤੇ ਵਿਗਿਆਨ ਕਵਿਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जिला चुनाव अधिकारी ने पुलिस विभाग को इलेक्शन सैल स्थापित करने के दिए निर्देश

जिला चुनाव अधिकारी ने पुलिस विभाग को इलेक्शन सैल स्थापित करने के दिए निर्देश

आगामी विधान सभा चुनाव-2022 संबंधी रिटर्निंग अधिकारियों व डी.एस.पीज के साथ की ओरिएंटेशन मीटिंग

होशियारपुर, 12 नवंबर(ब्यूरो) : डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आज जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों व डी.एस.पीज के साथ ओरिएंटेशन बैठक की। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह व एस.पी अश्वनी कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों को विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों में कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील पोलिंग बूथों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
जिला चुनाव अधिकारी ने इस दौरान पुलिस विभाग को इलेक्शन सैल स्थापित करने संबंधी निर्देश देते हुए वे चुनावों संबंधी अपने अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं व उनके नंबर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों व जिला चुनाव कार्यालय में देना यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि हर विधान सभा क्षेत्र स्तर व थाना स्तर पर पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त करें और उन्हें अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के साथ तालमेल बनाने के निर्देश दें ताकि चुनावों के दौरान सारी प्रक्रिया को सुचारु रुप से मुकम्मल किया जा सके।
अपनीत रियात ने बताया कि जिला चुनाव कार्यालय की ओर से 139 सैक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं, इस तरह पुलिस विभाग की ओर से भी सैक्टर स्तर पर पुलिस अधिकारी नियुक्त किए जाएं। उन्होंने बताया कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों की संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने संबंधी ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में रेशनलाइजेशन के बाद इस समय 1563 पोलिंग बूथ है और 139 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 महांमारी के चलते वे अपना जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करें जो कि विधान सभा स्तर पर चुनाव के दौरान कोविड-19 संबंधी गाइडलाइन का पालन यकीनी बनाया बनवाएंगे।
इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर-कम-रिटर्निंग अधिकारी विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम. दसूहा-कम- रिटर्निंग अधिकारी विधान सभा क्षेत्र दसूहा रणदीप सिंह हीर, एस.डी.एम. मुकेरियां-कम- रिटर्निंग अधिकारी विधान सभा क्षेत्र मुकेरियां नवनीत कौर बल, एस.डी.एम. गढ़शंकर-कम- रिटर्निंग अधिकारी विधान सभा क्षेत्र अरविंदर कुमार, सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी-कम- रिटर्निंग अधिकारी उड़मुड़ सुखविंदर सिंह बराड़, डी.डी.पी.ओ-कम- रिटर्निंग अधिकारी शाम चौरासी सर्बजीत सिंह बैंस के अलावा डी.एस.पीज, चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह, कानूनगो दीपक कुमार भी मौजूद थे।
—-