Prime Punjab Times

Latest news
*44ਵੇਂ ਮਾਤਾ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ ਮੇਲੇ 'ਚ ਲੰਗਰ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ,ਡਿਊਟੀਆਂ ਸੰਬੰਧੀ ਬੈਠਕ ਸੰਪੰਨ* ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ, ਵਿਕਾਸ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਧ ਵਿਚਾਲੇ ਰੋਕ ਕੇ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾਇਆ ਦਫ਼ਤਰ KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਵਿੱਦਿਆ ਆਰੰਭ 2026’ ਨਾਲ ਦੋ-ਦਿਨਾ ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਮਾਪਤੀ ਸ੍ਰੀ ਖਾਟੂ ਸ਼ਯਾਮ -ਸਾਲਾਸਰ ਬਾਲਾਜੀ, ਮਥੁਰਾ-ਵਰਿੰਦਾਵਨ ਅਤੇ ਹਰਿਦੁਆਰ-ਰਿਸ਼ੀਕੇਸ਼ ਲਈ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ’ ਤਹਿਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਆਗਾਜ਼-ਏ-ਖ਼ਾਸ’ ਨਾਲ ਨਵੇਂ ਅਕਾਦਮਿਕ ਸੈਸ਼ਨ 2026-27 ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ ਸੋਸਾਇਟੀ ਨੇ 124 ਵੇਂ ਮਹੀਨਾਵਾਰ  ਸਮਾਰੋਹ ਦੌਰਾਨ 200 ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡਿਆ ਰਾਸ਼ਣ  ਸ.ਸ.ਸ.ਸਕੂਲ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਡੀ-ਵਾਰਿਮੰਗ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ  ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਵਿਖੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਡੀ ਵਾਰਮਿੰਗ ਡੇ ਮਨਾਇਆ गुरु मां की दिव्य संगत में साधकों ने किया सामूहिक ध्यान, 13 अगस्त को देश-विदेश में होगा विशेष योग नि...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा बाल दिवस पर निकाली /-

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा बाल दिवस पर निकाली /-

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा बाल दिवस पर निकाली गई कानूनी जागरूकता रैली हर बच्चे को मिलती है मुफ्त कानूनी सहायता : सीजेएम

पठानकोट 14 नवंबर(अविनाश) : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट द्वारा राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के निर्देशानुसार 75वे आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अथॉरिटी के चेयरमैन कम डिस्टिक एंड सेशन जज मोहम्मद गुलजार के आदेशानुसार सचिव कम सीजेएम रंजीव पाल सिंह चीमा द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी मलिकपुर से लेकर कोर्ट कंपलेक्स तक मुफ्त कानूनी सहायता संबंधी जागरूकता रैली निकाल कर बाल दिवस मनाया गया, रैली को सीजेएम रंजीव पाल सिंह चीमा, हेम अमृत माही एडिशनल सीजेएम तथा चंदन हंस ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया । इस मौके पर सीजेएम रंजीव पाल सिंह चीमा ने बताया कि उनकी अथॉरिटी द्वारा हर बच्चे को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है, उन्होंने बताया कि बाल शोषण को रोकने के लिए पोक्सो एक्ट का भी प्रावधान किया गया है, जिसके तहत अपराधी को बाल शोषण में कड़ी सजा दी जाती है इसलिए बच्चों तथा उनके माता-पिता को किसी प्रकार का भी बाल शोषण होने पर या अन्य कानूनी सहायता संबंधी अथॉरिटी से संपर्क करना चाहिए । उन्होंने बताया कि जो लोग जेलों में बंद हैं, मजदूर हैं , औरतें हैं, अपंग हैं ,जिनकी आमदनी 3 लाख से सालाना कम है उन सभी को कोर्ट में मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है जिसमें सारा खर्च अथॉरिटी की तरफ से किया जाता है । उन्होंने बताया कि लोक अदालत में केस लगा कर भी लोग सस्ता तथा सरल न्याय प्राप्त कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि लोक अदालत के निर्णय की फिर कोई भी अपील नहीं होती है, इसका फैसला अंतिम होता है । उन्होंने बताया कि मीडिशन के द्वारा भी हम आपसी सहमति से आपने केस का निपटारा कर सकते हैं ।इस मौके पर एडिशनल सीजीएम हेम अमृत माही, चंदन हंस जुडिशल मैजिस्ट्रेट, पीएलबी विनोद कुमार, बलजिंदर सिंह, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

error: copy content is like crime its probhihated