Prime Punjab Times

Latest news
ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing दातर की नोक पर 1500 लूटने वाले लुटेरों की मोटरसाइकिल हुई स्लिप,तीनों को…

दातर की नोक पर 1500 लूटने वाले लुटेरों की मोटरसाइकिल हुई स्लिप,तीनों को…

बटाला ( अविनाश शर्मा )

: दातार की नोक पर 1500 रुपए लूटकर भागने वाले लुटेरों का मोटरसाइकिल स्लिप कर जाने से तीनों को काबू करके थाना किला लाल सिंह पुलिस के हवाले करने का समाचार प्राप्त हुआ है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाए बयान में गांव सैदपुर खुर्द निवासी अमनदीप सिंह पुत्र दलबीर सिंह ने लिखवाया है कि कल 9 जनवरी को गांव के ही चरणजीत सिंह पुत्र रतन सिंह को साथ लेकर मैं गेहूं स्प्रे की दवा लेने के लिए अड्डा अलीवाल मोटरसाइकिल पर गया था और जब हम दोनों शाम करीब साढ़े पांच बजे दवा लेकर वापिस घर लौट रहे थे कि गांव की पक्की नहर पटरी के पास पहुंचे तो इसी दौरान सामने से आए बिना नंबरी एक काले रंग की सपलैंडर मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों ने हमारी मोटरसाइकिल के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर हमें रोक लिया और एक युवक ने दातर की नोक पर मुझसे जबरन 1500 रुपए छीन लिए और हमारे साथ खींचोतान करने लग पड़े।

उक्त बयानकर्ता के अनुसार जब हमने शोर मचाया तो लोगों को इकट्ठा होते देख तीनों युवक अपनी मोटरसाइकिल से भागने लगे, किन्तु मोटरसाइकिल स्लिप कर गई व तीनों पक्की सड़क पर गिर गए, जिसे हमने गांव के लोगों की मदद से काबू करके उनका नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम क्रमश: अमरबीर सिंह व गुरविंदर सिंह दोनों निवासी गांव दीवानीवाल खुर्द एवं जतिंदबीर सिंह उर्फ गोल्डी निवासी उमरपुरा बटाला बताए, जिसके बाद उक्त तीनों को पुलिस स्टेशन किला लाल सिंह को सौंप दिया गया। उक्त पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि उक्त मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों युवकों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ थाना किला लाल सिंह में मामला दर्ज कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व दातर को भी बरामद कर लिया है।