पठानकोट(तरूण सन्होत्रा)
26,नंवबर : आज आम आदमी पार्टी युवा नेता अमित मिट्ठू ने यहां स्थापना दिवस को लेकर सभी को बधाई दी तो वहीं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल,आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा,आम आदमी पार्टी सीएम सरदार भगवंत सिंह मान,कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क,टूरिज्म डेवलपमेंट चेयरमैन विभूति शर्मा और हाईकमान की गाइडलाइन के अनुसार आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं और बाकी कार्यकर्ताओं द्वारा हर वादा पूरा करने के लिए बहुत मेहनत से कार्य किया जा रहा हैं जोकि दिन प्रतिदिन रंग भी ला रहा हैं उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम सरदार भगवंत मान जी की बदौलत ही आज पंजाब के लगभग 85% घरों में बिजली का बिल जीरो आया है जिससे कि गरीब और मध्यम वर्ग को बहुत बड़ी राहत मिली है।उन्होंने कहा वही आम आदमी पार्टी द्वारा मोहल्ला क्लीनिक और इसके अलावा अन्य कई ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं जिनकी वास्तव में एक आम आदमी को जरूरत है।अमित मिट्ठू ने कहा क्योंकि यह आम आदमी पार्टी है और आम आदमी के लिए हर फैसला पहल के आधार पर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समस्त पंजाब के लोगों की भलाई के लिए प्रतिदिन प्रयास कर रहे हैं जिसके लिए व समस्त हाईकमान का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं तो वहीं उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर आज तक बाकी सरकारें चुप रहती थी परंतु आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति कड़े रुख अपनाए गए हैं जिसके बदौलत ही भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी जा रही है। तो वहीं उन्होंने अंत में बात करते हुए कहा कि परंतु इसके लिए थोड़ा समय अवश्य लग रहा है परंतु समय के साथ साथ वास्तव में पंजाब एक खुशहाल राज्य बनेगा।








