गढ़शंकर 9 फरवरी (अशवनी शर्मा) : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा आज हलके के विभिन्न गांवों में चुनावी नुक्कड़ मीटिंग करके लोगों को आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में पहले समय में बनी सरकारों द्वारा पंजाब की पढ़ी-लिखी युवा पीढ़ी को नशेड़ी बनाकर उनके बुजुर्ग माता-पिता से अपने ही बच्चों के शव उठाने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने लोगों से वादा करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हम दिल्ली की तर्ज पर इलाके का विकास करवाएंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में शिक्षा और चिकित्सा बिल्कुल निशुल्क मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को चुनाव है और 10 मार्च को प्रदेश में हमारी सरकार बनने जा रही है और 13 मार्च को हम गढ़शंकर को शहीद भगत सिंह नगर में शामिल करने की सरकार से गुजारिश करेंगे। जिससे हलके के काफी गांवों को इसका लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर इलाके के लोगों ने जय किशन सिंह रोड़ी को आश्वासन देते हुए कहा कि वह भारी अंतर से गढ़शंकर से जय किशन सिंह रोड़ी को चुनाव जीता कर विधानसभा में भेजेंगे।
दिल्ली की तर्ज पर करेंगे गढ़शंकर हल्के का विकास : जय कृष्ण सिंह रोड़ी
- Post published:February 9, 2022
You Might Also Like
LATEST.. ਜਰੂਰੀ ਮੁਰੰਮਤ ਕਾਰਨ 13 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਬੰਦ ਰਹੇਗੀ
उज्वल भविष्य लिए अमेरिका निकले साहिब सिंह को फिरौती न मिलने कारण डोकरों ने मौ+त के घाट उतारा
ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਇਕ ਔਰਤ ਦੇ ਪੈਸਿਆਂ ਵਾਲੇ ਲਿਫ਼ਾਫ਼ੇ ‘ਤੇ ਬਲੇਡ ਮਾਰ ਕੇ 27 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਕੀਤੇ ਚੋਰੀ
ਪੁਸਤਕ “ਡਾ.ਅੰਬੇਡਕਰ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ” ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਕਰਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਮੁਫਤ ਪੁਸਤਕਾਂ ਭੇਂਟ








