भदरोया की महिला ने उसी के गांव के कुछ लोगों पर उनके परिवार के साथ मारपीट करने के लगाए आरोप
महिला का ये भी आरोप कि पुलिस ने भी उनके बेटे और भाई को बिना किसी वजह के ही बुरी तरह से पीटा
डमटाल/भदरोया 30,जुलाई(ब्यूरो रिपोर्ट) : हिमाचल प्रदेश के गांव भदरोया की रहने वाली राजकुमारी ने उसी के गांव के ही कुछ लोगों पर उनके परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए।जानकारी देते हुए राजकुमारी ने बताया की इस झगड़े संबंधी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा दी गई थी जिसके बाद हिमाचल पुलिस उल्टा उसके भाई और बेटे को ही पकड़ कर ले गई और थाने में बंद कर दिया।घरवालों ने ये भी कहा कि पुलिस कर्मियों ने उसके भाई को साथ थर्ड डिग्री दी।इस बारे में पीड़ित सिंधु ने आरोप लगाते हुये कहा कि डमटाल पुलिस ने उसके भांजे और उसे बुरी तरह से पीटा,उन्होंने बताया कि यही नही बल्कि उनकी दाढ़ी मूछो तक को खींच कर उन्हें बहुत यातनाएं दी गई और थर्ड डिग्री तक अपनाई गई जबकि उसका कोई कसूर नहीं था वो तो दोनों पक्षों की मारपीट को सुलझाने के लिए ही गए थे।पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर प्रशासन से इंसाफ के लिए गुहार लगाई है।
जैसे ही इस मामले सबंधी कोई शिकायत आई तो उसकी अवश्य जांच की जाएगी : एएसपी नुरपुर सुरिंदर शर्मा
तो वही जब इस संबंध में एएसपी नुरपुर सुरिंदर शर्मा से बातचीत की गई,उन्होंने बताया की यह मामला उनके ध्यान में नहीं है और जैसे ही उनके पास इस मामले की शिकायत की कोई भी शिकायत आती है तो वो इस बारे में अवश्य छानबीन करवाएंगे और बनती कार्रवाई करेंगे।








