पठानकोट / सरना (तरूण सन्होत्रा)
सोशल वर्कर हरीश गोरखा ने मेयर पन्ना लाल भाटिया के सहयोग से वार्ड में करवाई साफ सफाई
13 मार्च : पठानकोट के कस्बा सरना के अधीन आते वार्ड नंबर- 45 में गंदगी के बहुत ही अधिक ढेर लगे हुए थे,जिसे लेकर गंदगी से वार्ड वासी बहुत ही अधिक परेशान थे, और नगर निगम पार्षद को भी बार-बार कहने के बावजूद भी समस्या का समाधान नही करवाया जा रहा था।जिसके चलते आज नगर निगम पठानकोट के मेयर पन्ना लाल भाटिया के सहयोग से सोशल वर्कर हरीश कुमार गोरखा की ओर से वार्ड नंबर-45 में भगत कबीर कॉलोनी और बाबा बड़वाग सिंह कॉलोनी और सरना शमशान घाट वार्ड नंबर-45 में जेसीबी मशीन लगाकर सभी जगह में भी सफाई करवाई गई।जिसे लेकर वार्ड वासियों ने कॉरपोरेशन और मेयर पन्ना लाल भाटिया का धन्यवाद किया।इस मौके युवा समाज सेवक हरीश कुमार गोरखा ने कहा की अगर समय-समय पर वार्ड में सफाई हो जाए तो वार्ड वासियों को गंदगी से राहत मिल सकती हैं,उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद इस ओर कोई भी ध्यान नहीं देती,जिसको लेकर वार्ड में सफाई व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।वहीं हरीश गोरखा ने कहा कि जिसको लेकर लोगों द्वारा जब भी पार्षद से समस्या के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये बात मेरे ध्यान में नहीं है, लोगों ने कहा कि अगर इन सभी चीजों का ध्यान पार्षद द्वारा नही रखा जाता है तो वार्ड में विकास कार्ये कैसे होगें।वहीं वार्ड वासियों का कहना है,कि अगर किसी को पार्षद बनाया जाता है,तो उसकी ही जिम्मेदारी बनती है,कि वार्ड में सफाई और अन्य आ रही समस्याओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए,ताकि वार्ड वासियों को कोई भी दिक्कत ना आए।वहीं उन्होंने वार्ड नंबर-45 की पार्षद को वार्ड की ओर ध्यान देने की मांग भी की।इस मौके पर मुकेश कुमार, पंकज कुमार,राहुल महाजन, गुरदयाल सिंह,अर्जुन कुमार, हरीश कुमार, कमल,अरुण भगत व अन्य मौजूद रहे।








